Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में अचानक 60 रुपये का इजाफा, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच आम जनता को महंगाई का जोरदार झटका

14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में अचानक 60 रुपये का इजाफा, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच आम जनता को महंगाई का जोरदार झटका

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच  देश की आम जनता को शनिवार को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, ज‍बकि 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinders) की कीमत में करीब 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाये जाने के बाद 890 से बढ़कर 950 रुपये हो गया है। नए दाम आज से लागू हो चुके हैं और इन्हें इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया गया है।

पढ़ें :- देवीपाटन धाम की आस्था, परम्परा और सांस्कृतिक जीवन को समेटती कॉफी टेबल बुक 'श्री आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी शक्तिपीठ: शक्ति और आस्था की अनन्त परम्परा'

बता दें कि देश में हर महीने की पहली तारीख LPG की कीमतों में बदलाव लागू होते हैं। तेल कंपनियों ने मार्च महीने की पहली तारीख को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर एक नया झटका दिया था। राहत की बात बस इतनी है कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन सातवें दिन 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर बड़ा झटका दिया है। बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 8 अप्रैल 2025 के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ था। करीब 11 माह बाद यह बड़ा इजाफा हुआ है।

मार्च माह की पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinders) की कीमत में 28 रुपये और बढ़ा दिए गए। अब शनिवार 7 मार्च को 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस प्रकार सात दिनों के अंदर कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinders) की कीमतों 143 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। अगर आप बाहर खाने-पीने के शौकीन हैं या आपका खुद का खान-पान का कारोबार है, तो यह खबर आपकी जेब पर थोड़ा असर डाल सकती है।

आज 7 मार्च 2026 से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगभग 115 रुपये तक का इज़ाफ़ा हुआ है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम भी 60 रुपये तक बढ़ गए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

प्रमुख शहरों में कमर्शियल (19 किलो) सिलेंडर के नए दाम:

पढ़ें :- तमिलनाडु में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, AIADMK के साथ सीट बंटवारे से खफा कद्दावर दिग्गज नेता के अन्नामलाई विधानसभा चुनाव न लड़ने का किया एलान

दिल्ली: 1883 रुपये
मुंबई: 1835 रुपये
कोलकाता: 1990 रुपये
चेन्नई: 2043.50 रुपये

इस वजह से हुई गैस के दामों में बढ़ोतरी

पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आयात होने वाली तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद घरेलू सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। होर्मुज के जरिये एलएनजी की आपूर्ति 28 फरवरी से ही रुक गई है।

इससे लगभग 20 प्रतिशत वैश्विक एलएनजी आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है और एशियाई आयात बाजारों में चिंता बढ़ गई है। भारत की एलएनजी आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते ही आता है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को पद संभालने पर दी बधाई, बोले- संबंधों को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे
Advertisement