मेष- आज का दिन उत्तम है। मन बहुत प्रसन्न रहेगा। नए कार्य बन सकता है। पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
पढ़ें :- Sakat Chauth 2026 : सकट चौथ पर शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, मनोकामना पूरी होगी
वृषभ – आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर में सब लोगों में प्रेम बने रहेंगे। आय में वृद्धि संभव है,हालांकि स्थान परिवर्तन हो सकता है।
मिथुन – आज शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और स्थान परिवर्तन संभव है। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कर्क – आज वाणी में मधुरता रखें और धैर्यशीलता बनाए रखें। नौकरी में बदलाव की संभावना है और आय में वृद्धि होगी। माता-पिता की सेवा करें।
सिंह – आज बच्चों को पढ़ाई लिखाई में मन अधिक लगेगा घर में शांति का माहौल रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा और नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग हैं।
पढ़ें :- Brihaspati Margi 2026 : देवताओं के गुरु बृहस्पति 2026 में होंगे मार्गी , इन राशियों की किस्मत बदलेगी
कन्या – आज मन परेशान रहेगा, संयम रखें। अपनी भावनाओं को नियंत्रित करें। भागदौड़ अधिक रहेगी और खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
तुला – आज क्रोध और आवेश से बचें। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में बदलाव के योग हैं और आय में वृद्धि होगी। आज कार्यक्षेत्र भी बढ़ेगा।
वृश्चिक – आज परिवार की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी और माता-पिता से धन प्राप्ति संभव है। विदेश से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।
धनु – आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है और आय में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।
मकर – मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। कला और संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
पढ़ें :- Shukra Gochar 2025 : शुक्र देव के गोचर से चमकेगी इन राशियों की किस्मत , शुभ योग में बनाएं बिगड़े काम
कुंभ – आज मन प्रसन्न रहेगा। आज बातचीत में संयम रखें और व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों से बचें। सेहत के प्रति सचेत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी।
मीन – आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी और वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।