Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. रील वाले को देख के भड़का रियल ‘जमील जमाली’: पहले खुद से प्रेरित बता रहे थे किरदार

रील वाले को देख के भड़का रियल ‘जमील जमाली’: पहले खुद से प्रेरित बता रहे थे किरदार

By हर्ष गौतम 
Updated Date

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म धुरंधर 2 अब इंटरनेशनल स्तर पर भी सुर्खियों में है। जहां एक तरफ फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में इसके एक किरदार को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। फिल्म में राकेश बेदी द्वारा निभाया गया ‘जमील जमाली’ का किरदार चर्चा का केंद्र बना हुआ है। पहले इस किरदार को खुद से प्रेरित बताने वाले पाकिस्तानी नेता नबील गबोल धुरंधर के गाने में खूब रील्स बना रहे थे। अब फिल्म के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। दरअसल, नबील गबोल धुरंधर के रिलीज होने के बाद ‘जमील जमाली’ के किरदार खुद से प्रेरित बता रहें थे , अब धुरंधर 2 में जमाली के किरदार को रॉ एजेंट के रोल में दर्शाया गया है। इससे बौखलाए गबोल छिपते—छिपाते नजर आ रहें है।

पढ़ें :- ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में रचा इतिहास, जानें रिकॉर्ड्स

नबील गबोल ने एक इंटरव्यू में फिल्म को “बकवास” बताते हुए कहा कि इसमें उनके इलाके ल्यारी की संस्कृति को गलत तरीके से दिखाया गया है। उसका कहना है कि फिल्म में जमील जमाली को जिस तरह पेश किया गया है, वह हकीकत से बिल्कुल अलग है। उन्होंने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि किरदार को पंजाबी बोलते दिखाया गया, जबकि ल्यारी में ऐसा नहीं होता। गबोल ने उन्होंने यह भी कहा कि असल जिंदगी में उनका व्यक्तित्व दबंग रहा है, लेकिन फिल्म में इस किरदार को चापलूस और कमजोर दिखाया गया है, जो उन्हें बिल्कुल स्वीकार नहीं है। फिल्म में दिखाए गए अन्य किरदारों पर भी उन्होंने सवाल उठाए। खासकर अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए रहमान डैकत के रोल को लेकर उन्होंने कहा कि असल जिंदगी में वह शख्स शांति चाहता था और गैंगवार की छवि बाद में बनाई गई।

हालांकि, विवादों के बावजूद फिल्म की रफ्तार पर कोई असर नहीं दिख रहा है। ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के महज 5 दिनों में ही 500 करोड़ रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की कमाई का यह तूफान अभी और आगे बढ़ेगा। एक तरफ फिल्म को लेकर पाकिस्तान में नाराजगी देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर दर्शकों के बीच इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।

Advertisement