लखनऊ। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर शिकंजा कसते हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र दायर किया है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद देश में सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईडी की इस कार्रवाई पर देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही ईडी पर केंद्र सरकार के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया।
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ा खेला, पुरोहित-इमाम बढ़ाया भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए का किया एलान
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, भ्रष्टाचार और कांग्रेस का रिश्ता जन्मजात है। खुद पार्टी के दो पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, फिर भी कांग्रेस का उनके बचाव में उतरना बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस का आंदोलन देश के लिए नहीं, सिर्फ एक परिवार के स्वार्थ के लिए है।
भ्रष्टाचार और कांग्रेस का रिश्ता जन्मजात है। खुद पार्टी के दो पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, फिर भी कांग्रेस का उनके बचाव में उतरना बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस का आंदोलन देश के लिए नहीं, सिर्फ एक परिवार के स्वार्थ के लिए है।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) April 18, 2025
पढ़ें :- Middle East Flights : मिडिल ईस्ट के इन शहरों के लिए ऑपरेट होंगी 252 फ्लाइट्स, शेड्यूल में किया जा सकता बदलाव
बता दें कि, नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर शिकंजा कसते हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र दायर किया है। जांच एजेंसी की ओर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। ईडी ने दोनों नेताओं को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया है। आरोपपत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा, सुमन दुबे समेत कई नेताओं के नाम भी शामिल हैं। ईडी की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी है।