Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुरी जगन्नाथ रथयात्रा यात्रा में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद, जीवन रक्षा सर्वोपरि और इसमें कोई चूक स्वीकार्य नहीं : राहुल गांधी

पुरी जगन्नाथ रथयात्रा यात्रा में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद, जीवन रक्षा सर्वोपरि और इसमें कोई चूक स्वीकार्य नहीं : राहुल गांधी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi) ने कहा कि पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra) के दौरान हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। शोक संतृप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना और घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

रविवार को एक्स पोस्ट पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लिखा कि ओडिशा सरकार (Odisha Government) से अपील है कि राहत कार्यों में तेजी लाए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वो इसमें हर संभव मदद करें। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी एक गंभीर चेतावनी है। ऐसे बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की गंभीरता से तैयारी और समीक्षा होनी चाहिए। जीवन की रक्षा सर्वोपरि है और इस जिम्मेदारी में कोई चूक स्वीकार्य नहीं है।

Advertisement