नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने उनके ‘अच्छे दिन’ के वादे पर कटाक्ष किया है। खरगे ने कहा कि, “अच्छे दिन” की बात अब एक “डरावने सपने” की तरह साबित हुई। किसान, युवा से लेकर महिला तक हर कोई परेशान है।
पढ़ें :- BJP Candidates List : बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी, देखें- किसको कहां से मिला टिकट
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 11 सालों में बड़े-बड़े “वादों” को खोखले “दावों” में बदलकर मोदी सरकार ने देश की ऐसी दुर्दशा की, कि “अच्छे दिन” की बात अब एक “डरावने सपने” की तरह साबित हुए। उन्होंने आगे लिखा, युवा-सालाना दो करोड़ नौकरियों का वादा, असलियत में करोड़ों की ग़ायब…किसान—न आय हुई दोगुनी, ऊपर से खाने पड़ी रबर बुलेट… महिला—आरक्षण पर शर्तें लागू, सुरक्षा तार-तार…
26 मई 2014
11 सालों में बड़े-बड़े “वादों” को खोखले “दावों” में बदलकर मोदी सरकार ने देश की ऐसी दुर्दशा की, कि “अच्छे दिन” की बात अब एक “डरावने सपने” की तरह साबित हुए।
युवा — सालाना दो करोड़ नौकरियों का वादा, असलियत में करोड़ों की ग़ायब
पढ़ें :- PBKS vs GT Live Streaming : आज पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटंस से होगी भिड़ंत, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
किसान — न आय हुई दोगुनी, ऊपर से खाने…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 26, 2025
उन्होंने आगे लिखा, कमज़ोर वर्ग—SC/ST/OBC/Minorities पर भयावह अत्याचार, हिस्सेदारी ख़त्म…अर्थव्यवस्था—महंगाई की पराकाष्ठा, बेरोजगारी की बाढ़, Consumption ठप्प, Make In India रहा Flop और असमानता चरम पर…विदेश नीति—वादा था “विश्वगुरु” बनने का, बिगाड़े हर देश से सम्बन्ध…लोकतंत्र—हर स्तंभ पर RSS का हमला, ED/CBI का दुरुपयोग, संस्थानों की स्वायत्तता दी उजाड़…140 करोड़ जनता का हर तबका परेशान, 11 सालों में ऐसा रहा कमल का निशान।