Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. लोकतंत्र की मूल भावना को पहुंचाई जा रही है चोट, मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं, लेकिन ऐसा अत्याचार पहले कभी नहीं देखा : ममता बनर्जी

लोकतंत्र की मूल भावना को पहुंचाई जा रही है चोट, मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं, लेकिन ऐसा अत्याचार पहले कभी नहीं देखा : ममता बनर्जी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Elections 2026) के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इसके बीच सियासी माहौल और ज्यादा गरमाया हुआ है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने केंद्रीय सुरक्षा बलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय बलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि मतदान के दौरान उनके समर्थकों के साथ अत्याचार हुआ है और लोकतंत्र की मूल भावना को चोट पहुंचाई जा रही है।

पढ़ें :- टीएमसी के 20 सांसद हुए बागी ? काकोली घोष ने NDA को समर्थन देने के लिए ओम बिरला को भेजा पत्र

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee)  ने कहा कि “कल रात से ही अत्याचार शुरू हो गए और हमारे कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा है। यह अदालत की अवमानना है। मैंने इस तरह का लोकतंत्र कभी नहीं देखा। तृणमूल कांग्रेस चुनाव जीत रही है। सीआरपीएफ इस तरह लोगों को प्रताड़ित नहीं कर सकती। किसी भी बूथ पर राज्य पुलिस नजर नहीं आ रही है, सब कुछ उन्होंने अपने कब्जे में ले लिया है। उन्हें सीमाओं की सुरक्षा करनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय वे एक राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। मैंने 1984 से चुनाव लड़ा है, लेकिन इस तरह के अत्याचार पहले कभी नहीं देखे।

ममता ने आगे कहा कि मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं और इस बार इतना अत्याचार हो रहा है। इन्होंने महिलाओं, बच्चों को मारा… राणाघाट, कल्याणी, आरमबाग, घोघाट, कैनिंग, इन सभी जगहों पर इन्होंने हमारे एजेंट को बाहर कर दिया। क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है? इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वोटिंग के बाद केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हमारी जीत पक्की, तृणमूल ही जीतेगी : ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee)  ने भवानीपुर में अपनी जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC)  भारी बहुमत से सत्ता में वापसी कर रही है। मतदान के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विक्ट्री का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने शांतिपूर्ण मतदान की अपील की। उन्होंने दावा किया कि जनता विकास के नाम पर वोट दे रही है। बंगाल में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सभी की नजरें अब 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

पढ़ें :- इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बाद दहाड़े मल्लिकार्जुन खड़गे, बोले- 'हम लड़ेंगे, आगे बढ़ेंगे...'
Advertisement