Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शाहरूख खान की ‘किंग’ के टीजर का इंतजार खत्म, SRK के बर्थडे से पहले मन्नत में दिखी खास तैयारी

शाहरूख खान की ‘किंग’ के टीजर का इंतजार खत्म, SRK के बर्थडे से पहले मन्नत में दिखी खास तैयारी

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। नवंबर की शुरुआत बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होने वाली है। किंग खान अपना 61वां जन्मदिन 2 नवंबर को मनाने जा रहे हैं। इससे पहले मुंबई स्थित उनके बंगले ‘मन्नत’ की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। मन्नत के बाहर लगी एक बड़ी डिजिटल स्क्रीन को देखकर फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि क्या जन्मदिन के मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का टीजर रिलीज होने वाला है?

पढ़ें :- 'किंग' का बुखार अब मुंबई के 'टाइमवैली बाय आर्ट ऑफ टाइम' तक पहुंचा, शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले सी लिंक पर दिखा खास नजारा

सबसे खास बात यह है कि फिल्म के निर्देशक ‘सिद्धार्थ आनंद’ ने भी सोशल मीडिया पर कुछ रहस्यमयी पोस्ट शेयर किए हैं। इसके बाद फिल्म को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 नवंबर 2026 की रात 12 बजे शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिल्म ‘किंग’ से जुड़ा एक नया प्रमोशनल एसेट जारी होनेवाला है। हालांकि, यह टीजर होगा, नया पोस्टर, गाना या फिल्म की कोई दूसरी झलक, अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक को भी शाहरुख खान की तस्वीर और जन्मदिन के संदेश से रोशन किया गया है। इससे फैंस का उत्साह बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

फिल्म ‘किंग’ में कौन-कौन आएगा नजर?

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं फिल्म की रिलीज डेट 24 दिसंबर 2026 तय की गई है।

पढ़ें :- जाह्नवी कपूर बनीं मां श्रीदेवी की 'नगीना' की इच्छाधारी नागिन, ओरी ने अपनाया ऋषि कपूर का लुक, तस्वीरें वायरल
Advertisement