Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Heavy Rain Alert : इंतजार की घड़ियां हुईं खत्म, यूपी में मानसून की हो गई एंट्री, अब होगी झमाझम बारिश

UP Heavy Rain Alert : इंतजार की घड़ियां हुईं खत्म, यूपी में मानसून की हो गई एंट्री, अब होगी झमाझम बारिश

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) में भीषण गर्मी, तपिश और लू से परेशान जनता को अब जल्द राहत मिलने जा रही है। इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं और प्रदेश में मानसून प्रवेश कर (Monsoon Entered) गया है और अब झमाझम बारिश (Heavy Rain Alert) का दौर शुरू होने जा रहा है। यूपी में आखिरकार बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। इसकी आधिकारिक जानकारी बुधवार को आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ (Regional Meteorological Center Lucknow) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Senior scientist Atul Kumar Singh) ने दी है।

पढ़ें :- 20 लाख रुपये बैंक बैलेंस और 2 लाख रुपये के पार्टी फंड देने वाले को कांग्रेस देगी टिकट, यूपी विधानसभा चुनाव रणनीति में बड़े बदलाव के संकेत

अतुल कुमार सिंह (Atul Kumar Singh) ने बताया कि बुधवार को सोनभद्र की ओर से दाखिल मानसून के असर से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, गाजीपुर, वाराणसी आदि में मानसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही पूर्वी यूपी से शुरू हुई इस मानसूनी बारिश का असर पश्चिम तक देखने को मिलेगा।

पढ़ें :- भारत में पैसिव स्मोकिंग का बढ़ता खतरा, 1990 के बाद बिगड़े हालात, इससे होने वाली मौतों में लगातार बढ़ोतरी

इन जिलों में है भारी का अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती एवं आसपास के इलाकों में।

पढ़ें :- यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की ताजपोशी, 2027 चुनाव से पहले BJP ने चला बड़ा दांव

इन जिलों में मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना का ऑरेंज अलर्ट

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आसपास के इलाकों में।

पढ़ें :- चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ बताकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने ठोंका 3 करोड़ रुपये का मानहानि का केस
Advertisement