नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जंक्शन (Ghaziabad Junction) पर शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब ओडिशा के भुवनेश्वर (Bhubaneshwar) से आ रही तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) के एक कोच का एक पहिया पटरी से उतर गया। इसकी सूचना मिलते ही ट्रेन को आनन-फानन में रोका गया और गाजियाबाद जंक्शन (Ghaziabad Junction) के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर इसकी मरम्मत की जा रही है।
पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी
डिरेल कोच को रोककर हो रही मरम्मत
हादसे का शिकार हुई ट्रेन तेजस राजधानी एक्सप्रेस (Tejas Rajdhani Express) है। यह भुवनेश्वर (Bhubaneshwar) से नई दिल्ली आ रही थी। डीरेल हुए डिब्बे को रोककर ट्रेन को नई दिल्ली रवाना कर दिया गया है। इस डिब्बे के यात्रियों को अन्य डिब्बों में बैठाया गया। मौके पर रेलवे के उच्चाधिकारी जांच कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया था। यात्री काफी परेशान दिख रहे थे। जितने देर तक ट्रेन रुकी रही लोगों की जान सांसत में थी। हालांकि उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराकर स्थिति नियंत्रण में करने की कोशिश भी की गई।