Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. दुनिया का पहला AI-जेनरेटेड अखबार इटली में हुआ प्रकाशित और बंटवा भी दिया

दुनिया का पहला AI-जेनरेटेड अखबार इटली में हुआ प्रकाशित और बंटवा भी दिया

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दुनिया में इटली पहला देश बना है, जब एक न्यूज पब्लिकेशन ने पूरा का पूरा अखबार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लिखवा दिया और बंटवा भी दिया। ऐसा भी नहीं कि यह एक दिन करने की तैयारी है। अगले एक महीने तक पब्लिकेशन ऐसा करने जा रहा है। बता दें कि यह अखबार इटली का दैनिक अखबार है, जिसका नाम Il Foglio है। हर दिन इसकी लगभग 29000 कॉपी बिकती है। यह रिपोर्ट एएफपी (AFP) ने प्रकाशित की है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

Il Foglio का कहना है कि यह दुनिया का पहला अखबार है जो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाए गए अखबार को छापता है।बता दें कि बीते मंगलवार, 18 मार्च को अपने नॉर्मल एडिशन के साथ-साथ प्रिंट और ऑनलाइन में चार पेज का दैनिक AI संस्करण तैयार करना शुरू किया। पेपर में लगभग 22 आर्टिकल और तीन संपादकीय (Editorial) शामिल थे।

ChatGPT से पेपर कैसे लिखवाया?

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अखबार के लगभग 20 पत्रकार OpenAI के ChatGPT चैटबॉट को एक खास विषय पर एक खास टोन में स्टोरी लिखने के लिए कहते हैं। इसके बाद यह AI सॉफ्टवेयर इंटरनेट से मिली जानकारी का उपयोग करके आर्टकिल तैयार करता है।

इस सप्ताह पेपर ने AI की मदद से जो आर्टिकल छापे हैं, उनमें इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के भाषणों की एनालिसिस, डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के बीच हालिया फोन कॉल पर एक संपादकीय और एक फैशन स्टोरी शामिल है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

इस न्यूज पेपर के डायरेक्टर क्लाउडियो सेरासा (Claudio Serrasa) ने कहा कि उन्होंने “पत्रकारिता को पुनर्जीवित करने के लिए एक प्रयोग किया है, इसे खत्म करने के लिए नहीं । उन्होंने आगे कहा, कि इसका उद्देश्य दोतरफा है। एक ओर, थ्योरी को व्यवहार में लाना। दूसरी ओर, यह स्वयं का परीक्षण करना है और इस प्रकार समझना है कि AI की सीमाएं क्या हैं? साथ ही अवसर है। वो सीमाएं जिन्हें दूर किया जाना चाहिए और जिन्हें नहीं किया जा सकता है।

Advertisement