लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने स्थानांतरण नीति के तहत डेढ़ दर्जन से अधिक जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को बदल दिया है। निदेशक स्तर के चार अधिकारियों को प्रोन्नति देते हुए उन्हें नए पदभार के साथ स्थानांतरित किया गया है।
पढ़ें :- शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का विस्तार कल सुबह 11 बजे, 35 मंत्री लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय मेरठ की प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुदेश कुमारी को निदेशक (मातृ एवं परिवार कल्याण) परिवाण कल्याण महानिदेशालय के पद पर भेजा गया है।अपर निदेशक (कार्मिक गोपन) स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय डॉ. रेनू चौधरी को निदेशक पैरामेडिकल स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के पद पर स्थानांतरित किया गया। अपर निदेशक प्रयागराज मंडल डॉ. राकेश शर्मा को निदेशक सीएचसी स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश में 21 से ज्यादा CMO की तैनाती की गई
डॉ. प्रमोद कुमार सीएमओ अंबेडकर नगर बने
डॉ. मुकेश कुमार सीएमओ वाराणसी बने
पढ़ें :- योगी सरकार ने IAS अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया, परिवहन विभाग का भी है अतिरिक्त प्रभार
डॉ सचिन चंद्र वैश्य सीएमओ गाजियाबाद बने
डॉ हरिनंदन प्रसाद सीएमओ जालौन
डॉ नीरज त्यागी जेडी आगरा
डॉ रमेश कुमार मिश्रा सीएमओ सोनभद्र
डॉ रंजन गौतम… https://t.co/XSEgkLRDdP
पढ़ें :- मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, कल से लागू होगीं नई दरें
— Dr.Ahtesham Siddiqui (@AhteshamFIN) May 31, 2026
लखनऊ मंडल के अपर निदेशक एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के मुख्य परामर्शदाता डॉ. गंगा प्रसाद गुप्ता को निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक सिविल अस्पताल बनाया गया। साथ ही उन पर अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ मंडल का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। वह चिकित्सीय कार्य भी संपादित करते रहेंगे। वहीं, पीलीभीत के सीएमओ डॉ. आलोक कुमार को साचीज का महाप्रबंधक बनाकर लखनऊ भेजा गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत डॉ. सचिन चंद्र वैश्य को गाजियाबाद का सीएमओ बनाया गया है।
प्रदेश के 23 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को उनके स्थान से हटाकर नए स्थान पर तैनाती दी गई है। विशेष सचिव रवि रंजन की तरफ से सीएमओ के ट्रांसफर संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।
डॉ. हरिनंदन प्रसाद को जालौन का सीएमओ बनाया गया है। डॉ. नीरज त्यागी को ज्वाइंट डायरेक्टर आगरा बनाकर भेजा गया है। डॉ. रमेश कुमार मिश्रा को सोनभद्र का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। डॉ. रंजन गौतम अब बाराबंकी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे। डॉ. अजय कुमार शर्मा को उन्नाव के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. अभय नारायण राय बलिया के सीएमओ होंगे। डॉ. अल्का शुक्ला को हमीरपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। डॉ. उदयभान सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर होंगे। डॉ. किशोर कुमार आहूजा हापुड़ के सीएमओ बनाए गए हैं। डॉ. गंगाराम गौतम को जौनपुर को सीएमओ बनाया गया है। डॉ. पंकज कुमार मऊ के सीएमओ, डॉ. प्रमोद कुमार अंबेडकर नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे।
पढ़ें :- Surya Chauhan Murder Case : सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के पिता ही उकसाया था, यह कहकर चाकू दी थी कि 'इसकी कहानी खत्म कर दे'
डॉ. भुवन चन्द्र पन्त को पीलीभीत का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाकर भेजा गया है। डॉ. मुकेश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सीएमओ के जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. रमाकान्त सागर अमरोहा के सीएमओ होंगे। डॉ. रामनाथ सिंह अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे। डॉ. विकास चन्द्रा कन्नौज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे।
डॉ. विकास शर्मा को बदायूं, डॉ. विनय कुमार को महोबा, डॉ. वेद प्रकाश को हाथरस, डॉ. सचिन चन्द्र वैश्य को गाजियाबाद, डॉ. सुखरंजन समदर को सीतापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. अवधेश कुमार यादव को कानपुर सीएमओ की जिम्मेदारी दी गई है।