लौंग का इस्तेमाल घरों में खाने में स्वाद और खुशबू के लिए किया जाता है। साथ ही पूजा में भी इस्तेमाल किया जाता है। लौंग पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें आयरन,मैग्नीशियम,पोटैशियम और विटामिन,फाइबर समेत तमाम पोषक तत्व पाये जाते है। जो शरीर की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाने के अलावा कई फायदे होते है। लौंग डाइजेस्टिव एंजाइम को उत्तेजित करती है जिससे पाचन बेहतर होता है।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट
इसके कीटाणुनाशक गुण दांत में दर्द,मसूड़ों और मुंह के छालों में भी आराम पहुंचाने में मदद करते है। साथ ही इम्युनिटी बूस्ट करने में भी मदद करती है। रात में मुंह में लौंग डालकर सोने से शुगर लेवल बैलेंस करने में मदद करता है।
लौंग में पाया जाने वाला यूजेनॉल ऑस्टियोपोरोसिस और कमज़ोर हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।इसके अलावा सर्दी खांसी में होने वाली गले की खराश में भी लौंग फायदा करती है। इस दौरान आपको इसे गरम पानी में उबालकर पीना चाहिए।