Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पेट्रोल-डीजल, LPG और प्राकृतिक गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है… पश्चिम एशिया तनाव के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान

पेट्रोल-डीजल, LPG और प्राकृतिक गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है… पश्चिम एशिया तनाव के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण दुनियाभर में डीजल-पेट्रोल और एलपीजी की किल्लत बढ़ गयी है। भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है लेकिन सरकार ने अपनी तैयारियां इसको लेकर तेज कर दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रायल ने स्पष्ट किया है कि, देश में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और प्राकृतिक गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है। कई जगहों पर ग्राहकों के पैनिक के खबरों के बीच, सरकार ने देश के ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने के लिए कई स्तरों पर त्वरित उपाय किए हैं।

पढ़ें :- LPG Cylinder Price Hike : ईरान-इजरायल वॉर ने बढ़ाई टेंशन, क्या 1 अप्रैल से और महंगा हो जाएगा LPG सिलेंडर?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सोमवार को देश में ईंधन कीउपलब्धता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, देश में पर्याप्त मात्रा में ईंधन मौजूद है। उन्होंने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात के बावजूद आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। सरकार ने इस संबंध में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

सुजाता शर्मा ने कहा कि, देश में डीजल-पेट्रोल और एलपीजी की पर्याप्त मात्रा है। रिफाइनरियां समान्य रूप से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का भंडार पर्याप्त है। कई जगहों पर लोग पैनिक होकर खरीदारी करते हुए दिखे लेकिन देश के नागरिकों को अश्वस्त किया कि कहीं भी कोई कमी नहीं है।

पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दस रुपये घटाया गया है। सरकार ने डीजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए निर्यात शुल्क भी लगाया है। उन्होंने अफवाहों पर विश्वास न करने और जरूरत के हिसाब से ईंधन इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। प्राकृतिक गैस की घरेलू उपयोग के लिए शत प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

 

पढ़ें :- डिप्टी सीएम के बयान से साबित हो गया कि सिलेंडर की जमाख़ोरी और कालाबाज़ारी भाजपाई ही कर रहे : अखिलेश यादव
Advertisement