Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. आज एमपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

आज एमपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

By Shital Kumar 
Updated Date

भोपाल। आज रविवार को मध्यप्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियों का असर हो रहा है और इस कारण अरब सागर से नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी समेत इन राज्यों में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, होगी बारिश और मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

इससे प्रदेश के अधिकतर में बादल छाने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज रविवार को जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल बने रहेंगे। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक हरदा में 0.8, सिवनी मालवा में 0.2 एवं सोहागपुर में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई।

भोपाल, देवास, सीहोर, रायसेन में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी भी हुई। शनिवार को सबसे अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-दक्षिणी द्रोणिका तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक बनी हुई है,जो रायलसीमा तमिलनाडु से होकर जा रही है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि इन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आने लगी है। इस वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कहीं-कहीं बादल भी छाने लगे हैं। मौसम का इस तरह का मिजाज तीन-चार दिन तक बना रह सकता है।

Advertisement