Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गिरा पंडाल, हादसे में कुछ लोगों के दबने की आशंका, दमकल की टीम मौके पर पहुंची

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गिरा पंडाल, हादसे में कुछ लोगों के दबने की आशंका, दमकल की टीम मौके पर पहुंची

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (Jawaharlal Nehru Stadium)  में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा  हो गया  है। गेटर नंबर दो के पास पंडाल गिरा (Pandal Collapsed) है, जिसमें कई लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। बचाव के लिए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

पढ़ें :- Video-कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का सनसनीखेज दावा, बोले-रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सुंदर महिलाओं की डेड बॉडी से किया जाता है बलात्कार

इस हादसे में कम से कम 8 लोग घायल हुए हैं। वहीं कई लोगों के दबने की आशंका है, जिनकी तलाश की जा रही है। दक्षिण दिल्ली के डीसीपी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास लॉन में काम चल रहा था, जिसका एक हिस्सा शनिवार दोपहर ढह गया। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंच गई है। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है।

पढ़ें :- जूता गीला ना हो, इसलिए पटवारी बुजुर्ग की पीठ पर पर सवार हो गया: एसडीएम ने निलंबित किया
Advertisement