Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. झारखंड के इस शहर में कल से रात से हो रही बमबाजी, लोग डर के मारे अपने घरों में हुए कैद

झारखंड के इस शहर में कल से रात से हो रही बमबाजी, लोग डर के मारे अपने घरों में हुए कैद

By santosh singh 
Updated Date

पाकुड़। झारखंड (Jharkhand) के पाकुड़ जिले (Pakur District) से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र (Malpahadi OP Police Station Area)के नगरनवी में देर रात से बमबाजी से हो रही है। मामला दो पक्षों में बमबाजी की खबर है। सुबह से ही बमबाजी हो रही है। इन्हीं दो पक्षों में विवाद को लेकर कुछ दिन पहले भी नगरनवी में बमबाजी हुई थी। पाकुड़ में लगातार इस तरह की करतूतों से समाज में दहशत माहौल है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या करें। लोग डर के मारे अपने घरों में कैद हैं।

पढ़ें :- Grooming Gang Scandal : 13 साल उम्र, 3 साल में 700 लोगों ने किया रेप ,ब्रिटिश संसद का दावा ज्यादातर आरोपी पाकिस्तानी मूल के

विवाद और बमबाजी की मिली सूचना पर मालपहाड़ी ओपी (Malpahadi OP) की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी ग्रामीण भाग खड़े हुए।घटना को लेकर मालपहाड़ी ओपी प्रभारी सुखदेव साह (Malpahadi OP in-charge Sukhdev Sah) ने बताया कि नगरनबी एवं देवतल्ला गांव (Devtalla Village) के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हुआ था और कुछ देसी बम भी चलाया गया है। उन्होंने बताया कि विवाद उत्पन्न करने वाले लोग भाग गए हैं। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। विवाद के कारणों का अभी नहीं चल पाया है, ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। उत्पन्न विवाद और बमबाजी से ग्रामीण दहशत में हैं।

इधर हुई बमबाजी के बाद गांव के अधिकांश ग्रामीण भय के कारण अपने अपने घरों में दुबक गए। पुलिस के गाँव पहुंचने के बाद ग्रामीण घर से निकले और घटना के बारे में बताया है।

Advertisement