Meraj Zaidi passes away: साल 2024 की शुरुआत सिनेमा जगत के लिए कुछ अच्छी नहीं रही। कारण ये कि कई मशहूर एक्टर्स और सिंगर दुनिया छोड़कर चले गए। बीते दिनों पंकज उधास के निधन से सिनेमा जगत को गहरा झटका लगा.
पढ़ें :- 83 की उम्र में भी ‘वर्क मशीन’ अमिताभ बच्चन, फिल्मों से लेकर KBC तक फुल ऑन एक्टिव
वहीं अब दिग्गज सिंगर के निधन से फैंस उबर भी नहीं पाए थे कि अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है. आपको बता दें, झांसी की रानी समेत कई टीवी सीरियल्स की स्क्रिप्टिंग करने वाले मशहूर लेखक मेराज जैदी का निधन हो गया। मेराज ने प्रयागराज के दांदूपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. वे 76 साल के थे और पिछले काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे. वहीं मेराज जैदी के निधन से तमाम फैंस सहित सेलेब्स में शोक की लहर दौड़ गई है.