1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Oscar Awards Ceremony : ऑस्कर में बाल-बाल बचे निक-प्रियंका, हो सकता था ये हादसा, देखें वायरल वीडियो

Oscar Awards Ceremony : ऑस्कर में बाल-बाल बचे निक-प्रियंका, हो सकता था ये हादसा, देखें वायरल वीडियो

Oscar Awards Ceremony : ग्लोबल पॉवर कपल निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) रेड कार्पेट पर साथ पोज देकर फिर से फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। मगर इस आइकॉनिक मूमेंट के पहले दोनों के साथ एक हादसा होते होते रह गया। जिससे इनकी यादों में ऑस्कर का एक खास किस्सा भी जुड़ गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Oscar Awards Ceremony : ग्लोबल पॉवर कपल निक जोनस (Nick Jonas) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) रेड कार्पेट पर साथ पोज देकर फिर से फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। मगर इस आइकॉनिक मूमेंट के पहले दोनों के साथ एक हादसा होते होते रह गया। जिससे इनकी यादों में ऑस्कर का एक खास किस्सा भी जुड़ गया।

पढ़ें :- अक्षय कुमार ने विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'वक़्त' को बताया बेहद खास, बोले-हर बाप-बेटे को साथ देखनी चाहिए फिल्म

15 मार्च को हुए 98वें ऑस्कर अवॉर्ड (98th Academy Awards) में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  और निक जोनस (Nick Jonas) हिस्सा लेने पहुंचे थे। रेड कार्पेट पर जाने के लिए कपल काफी लेट हो रहा था। जिससे लिए वो गोल्फ कार्ट उन्हें ले जा रही थी। टीएमजेड के साझा किए वीडियो में काफी कुछ नजर आ रहा है। कपल गोल्फ कार्ट पर बैठा मगर लेट होने की वजह से ड्राइवर ने उसकी स्पीड तेज कर दी। जिसके बाद एक मोड़ आता है जिसमें कार्ट का बैलेंस बिगड़ गया और उसका एक पहिया जमीन से उठ गया। जिसके बाद जोड़े ने कार्ट को पकड़ लिया। ड्राइवर ने कुछ ही सेकेंड में उसपर काबू पा लिया।

पढ़ें :- प्रियंका चोपड़ा की बेडरूम हैबिट्स पर निक जोनस का बड़ा खुलासा, बोले- मेरी वाइफ को सोते समय गर्म रहना है पसंद...

पर्सनल गाड़ी की नहीं थी इजाजत

98वें ऑस्कर अवॉर्ड (98th Academy Awards) समारोह का आयोजन अमेरिका के हॉलीवुड (Hollywood) स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ। इस दौरान थिएटर के सुरक्षा घेरे के अंदर किसी भी निजी वाहन को आने की अनुमति नहीं थी। समारोह में दुनिया भर से सेलिब्रिटीज के आने से वाहनों के मेनेज करना मुश्किल होता है। जिसके बाद आयोजकों ने उन्हें ले जाने के लिए गोल्फ कार्ट की इंतजाम करा था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...