विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) एक ऐसे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं, जिन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्में दी हैं। उन्हीं में से एक है 'वक़्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' (2005), जिसमें बाप-बेटे के रिश्ते को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया था। यह फिल्म अपनी दिल छू लेने वाली कहानी के लिए आज भी खास है, और अक्षय कुमार ने विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) की तारीफ करते हुए इस फिल्म को फिर से याद किया।
मुंबई। विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) एक ऐसे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं, जिन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्में दी हैं। उन्हीं में से एक है ‘वक़्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’ (2005), जिसमें बाप-बेटे के रिश्ते को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया था। यह फिल्म अपनी दिल छू लेने वाली कहानी के लिए आज भी खास है, और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) की तारीफ करते हुए इस फिल्म को फिर से याद किया।
एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) की सराहना करते हुए कहा,कि विपुल ने एक और फिल्म बहुत अच्छी बनाई थी.. मुझे लगता है वो फिल्म हर बेटे को अपने बाप के साथ और हर बाप को अपने बेटे के साथ देखनी चाहिए। यह फिल्म अपने बेटे के साथ देखने के लिए सौ प्रतिशत सही फिल्म है।
विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) द्वारा प्रोड्यूस और डायरेक्ट की गई ‘वक़्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’ एक शानदार फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, शेफाली शाह, राजपाल यादव और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों ने काम किया है। इमोशन, कॉमेडी और ड्रामा के मेल के साथ इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों को छू लिया और आज भी यह लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी ईश्वर चंद्र ठाकुर (बच्चन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अमीर बिजनेसमैन हैं और अपने बिगड़े हुए बेटे आदित्य ठाकुर (कुमार) को समय रहते जीवन के जरूरी सबक सिखाने के लिए अचानक सख्त हो जाते हैं।
‘द केरल स्टोरी 2’ (The Kerala Story 2) की भारी सफलता के बाद, विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) अपने बैनर ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के तहत कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स की तैयारी कर रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंतजार मनोज बाजपेयी की पॉलिटिकल थ्रिलर ‘गवर्नर’ का है, जो एक दमदार कहानी का वादा करती है। एक और बड़ी फिल्म ‘हिसाब’ है, जो एक हाई-स्टेक हीस्ट ड्रामा है। इसे खुद शाह डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें जयदीप अहलावत और शेफाली शाह जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे। आशिन ए शाह द्वारा को-प्रोड्यूस की गई ये दोनों फ़िल्में अपनी ग्रिपिंग स्टोरी और प्रभावशाली सिनेमा के जरिए विपुल शाह के क्रिएटिव विजन को एक नए लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं।