Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों दो गुटों में जमकर मारपीट, कई छात्र चोटिल, मौके पर पहुंची पुलिस

Video-लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों दो गुटों में जमकर मारपीट, कई छात्र चोटिल, मौके पर पहुंची पुलिस

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) में छात्रों के दो गुटों में बुधवार को किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। बता दें कि ये मारपीट विवि के गेट नंबर एक के पास हुई। लाठी डंडों से लैस छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों को पीटा, कई छात्र मारपीट में घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस मौजूद है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इस घटना के बाद परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। छात्रों का गुट मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गया है। इस विवाद में समाज कार्य विभाग और महमूदाबाद छात्रावास (Mahmudabad hostel) से उपद्रवी छात्रों का नाम जुड़ रहा है। तकरीबन डेढ़ घंटे तक हुई लड़ाई। विवि से लेकर हनुमान सेतु के पीछे तक हुई लड़ाई। एक पुलिसकर्मी समेत आधे दर्जन छात्र हुए चोटिल हुए हैं। तीन से चार छात्रों का सिर फटा है। एबीवीपी (ABVP) से जुड़े तीन छात्र जो घायल हैं वह बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) में भर्ती हैं। बलरामपुर अस्पताल (Balrampur Hospital) की इमरजेंसी में पहुँचे सैकड़ों छात्र ने हंगामा काटा। अस्पताल प्रशासन को सायरन बजाकर बुलाना पड़ा गार्ड, तब सभी को हटाया गया।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement