Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड के IAS एसएस संधू के मुख्यसचिव बनने के बाद नौकरशाही में मचा हड़कंप

उत्तराखंड के IAS एसएस संधू के मुख्यसचिव बनने के बाद नौकरशाही में मचा हड़कंप

By प्रिन्स राज 
Updated Date

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ लेने के ठीक एक दिन बाद उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू बनाये गये हैं। वह ओमप्रकाश की जगह कार्यभार संभालेंगे। 1988 बैच के आईएएस डॉ.सुखबीर सिंह संधू को मुख्य सचिव नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किये। मुख्य सचिव बदलने से नौकरशाही में हड़कंप मच गया है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

मुख्य सचिव 1987 बैच के ओमप्रकाश को कुछ अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। संधू की सेवा को पूरे दो साल और ओमप्रकाश की सेवा एक साल से कुछ महीने कम बची है। सूत्रों की मानें तो, सीएम धामी नौकरशही में एक्शन देखना चाहते हैं। चूंकि प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं, सरकार कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है। धामी ने नौकरशाहों को सरकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सख्त हिदायत भी दी है।

 

Advertisement