लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो गया है। चुनाव के दौरान कई सीटों पर जमकर बवाल हुआ। समाजवादी पार्टी के नेताओं की तरफ से उपचुनाव में भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। अब सपा नेता राम गोपाल यादव की तरफ से दोबारा चुनाव कराने की मांग की गई है।
पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त
सपा नेता राम गोपाल यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कल उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए उपचुनाव समाजवादी पार्टी और संबंधित क्षेत्रों के जिला अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच थे न की सपा और बीजेपी के बीच। जिस तरह का नंगा नाच कल पुलिस ने उपचुनावों में खासकर मीरा पुर, कुन्दरकी, सीसामऊ और कटहरी में किया वह लोक तंत्र के लिए ख़तरे की घंटी है।
कल उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए उपचुनाव समाजवादी पार्टी और संबंधित क्षेत्रों के जिला अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच थे न की सपा और बीजेपी के बीच । जिस तरह का नंगा नाच कल पुलिस ने उपचुनावों में खासकर मीरा पुर, कुन्दरकी, सीसामऊ और कटहरी में किया वह लोक तंत्र के लिए ख़तरे…
— Prof. Ram Gopal Yadav (@proframgopalya1) November 21, 2024
पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…
इसके साथ ही कहा, ज्यादती तो हर जगह हुई है लेकिन उपरोक्त क्षेत्रों में प्रशासन ने मर्यादाओं की सारी सीमाएं पार कर दीं हैं। मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ में मुस्लिम मतदाताओं को बन्दूक की नोक पर मत डालने से रोका गया। ये चुनाव रद्द हों और दुबारा चुनाव अर्ध सैनिक बलों की देख रेख में होने चाहिए।
बता दें कि, उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी की तरफ से कई गंभीर आरोप लगाए गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बीजेपी सरकार को उपचुनाव को लेकर घेरा था। उन्होंने कहा कि, नकारात्मक भाजपा और उसकी निरंकुश सरकार की तानी हुई बंदूक़ भी पीडीए के लोगों का हैसला न तोड़ सकी।