Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips : डायबिटीज में अमृत हैं ये फल; रोजाना खाने से शुगर रहेगा कंट्रोल

Health Tips : डायबिटीज में अमृत हैं ये फल; रोजाना खाने से शुगर रहेगा कंट्रोल

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

फलों में फाइबर और पानी की एक सुरक्षा परत होती है और पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स भी भरपूर होते हैं। फ्रंटियर इन एंडोक्राइनोलॉजी में प्रकाशित समीक्षा बताती है कि साबुत और ताजे फल खाने से डायबिटीज मरीजों में ब्लड ग्लूकोज काफी हद तक कम हो जाता है। हालांकि, फलों के चुनाव को लेकर कंफ्यूजन बना रहता है कि कौन-सा फल सुरक्षित है और कौन-सा नहीं। आइए ऐसे ही 6 फलों के बारे में जानते हैं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स प्राकृतिक रूप से कम होता है।

पढ़ें :- कभी न लगायें अपने फोन में इन 4 तरह के वालपेपर, जानिए कैसा असर डालता है दिमाग पर

क्या है फलों का सुरक्षित डोज

न्यूट्रिशन रिव्यू में प्रकाशित स्टडीज बताती है कि डायबिटीज से पीड़ित जो लोग फल खाते हैं उन्हें दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके बावजूद भी डायबिटीज मरीजों को एक तय मात्रा में फल खाने की सलाह दी जाती है।एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक बार में ढेर सारा फल खा लेने की बजाय पूरे दिनभर में उसे तीन हिस्सों में बांटें और उनके समय के बीच में भी गैप रखें। एक बार में दो बड़े चम्मच से लेकर एक चौथाई कप तक फल खाना सुरक्षित है।

सेब

इसका न केवल ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, बल्कि इसमें विटामिन सी, घुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

पढ़ें :- दिनभर ऑफिस में एक ही जगह बैठना पड़ सकता है भारी, हो सकती है सर्वाइकल की बीमारी

नाशपाती

इस फल में 84% तक पानी होता है। साथ ही काफी सारा फाइबर और विटामिन पाया जाता है, जोकि ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के साथ ही यह शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है।

एवोकोडो

हेल्दी फैट्स और पोटेशियम से भरपूर एवोकोडो डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह ट्राइग्लिसराइड और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स डायबिटीज मरीजों के लिए कम और सुरक्षित माना गया है।

अनार

पढ़ें :- Health Tips :  रसोई में रखे ये मसाले बीमारियों के दुश्मन है!,  सेहत के लिए बड़े फायदेमंद

डायबिटीज मरीजों के लिए यह फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर  के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

पतीता

इसमें मौजूद ढेर सारे पोषक तत्व ना केवल इसे डायबिटिक के लिए हेल्दी बनाते हैं, बल्कि हार्ट डीजीज  से बचाव करने के लिए भी। इसमें मौजूद एंजाइम फ्री रेडिकल के खतरे से बचाते हैं।

संतरा

डायबिटीज के अलावा भी यह कई सारी बीमारियों में संतरा फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर, शुगर की कम मात्रा और भरपूर विटामिन सी व बी1 ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हैं। इसमें 87% तक पानी होता है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।

 

पढ़ें :- Fitness Tips for Men : फिट रहने के लिए करें  एक्सरसाइज ? मानसिक स्वास्थ्य और एनर्जी के स्तर को बढ़ता है

 

Advertisement