Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. भारतीय मार्केट में ये दिग्गज कंपनियां जल्द ही 5-7 सीटर इलेक्ट्रिक कार उतारने की है तैयारी,500 km+ तक मिलेगा रेंज

भारतीय मार्केट में ये दिग्गज कंपनियां जल्द ही 5-7 सीटर इलेक्ट्रिक कार उतारने की है तैयारी,500 km+ तक मिलेगा रेंज

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय मार्केट (Indian Market) अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है। पहले बड़ी और 7-सीटर कारों को सिर्फ ज्यादा तेल पीने वाली गाड़ियां माना जाता था। वहीं, अब कार कंपनियां इस सोच को बदल रही हैं। भारत में बड़े परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई दिग्गज कंपनियां जल्द ही बैटरी से चलने वाली शानदार 7-सीटर कारें और SUV मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही हैं। ये आने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां न सिर्फ पर्यावरण के लिए अच्छी होंगी, बल्कि इनमें कमाल के फीचर्स और तगड़ी ड्राइविंग रेंज भी मिलेगी। आइए जानते हैं इन 5 अपकमिंग 7-सीटर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल, बोले-ऑटो कंपनियों से E20 पर क्यों झूठ बुलवा रही है मोदी सरकार, अगर गाड़ी में दिक्कत आती है, तो उसका हर्जाना आप या कंपनी देगी?

मारुति सुजुकी YMC

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी पहली 3-रो इलेक्ट्रिक एमपीवी पर काम कर रही है। इसे ‘YMC’ कोडनेम दिया गया है। इसे 2026 के अंत तक दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है। जबकि इसकी बिक्री 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। यह कार ‘HEARTECT-e’ स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनेगी। इसमें ग्राहकों को 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी ऑप्शंस मिलेंगे, जो एक बार पूरा चार्ज करने पर करीब 500 किमी की बढ़िया रेंज देंगे।

टोयोटा YMC-बेस्ड MPV

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki)  के साथ पार्टनरशिप के तहत टोयोटा भी इसी प्लेटफॉर्म पर अपनी खुद की इलेक्ट्रिक एमपीवी लॉन्च करेगी। टोयोटा (Toyota) का यह मॉडल अंमैकेनिकल तौर पर बिल्कुल मारुति वाईएमसी जैसा ही होगा। हालांकि, इसका बाहरी लुक और डिजाइन एकदम अलग और नया होगा। इस गाड़ी में भी वही 49 kWh और 61 kWh के बैटरी पैक मिलेंगे, जो 500 किमी की रेंज देने में सक्षम होंगे। इसके केबिन में 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पावर्ड फ्रंट सीट्स और वेंटिलेटेड सीट्स जैसी खूबियां मिलेंगी।

पढ़ें :- 3.5 लाख की कार पर टूटे लोग, 32km माइलेज वाली कार की सेल में अचानक 254 फीसदी का उछाल

एमजी हेक्टर हॉक EV

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (JSW MG Motor India) इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास अपनी नई हेक्टर हॉक का फुल-इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एमजी (MG Electric SUV) के ‘ADAPT’ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसकी लंबाई 4,745 मिमी और व्हीलबेस 2,810 मिमी होगा। इस कार में 56.7 kWh का बैटरी पैक और फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी, जो 136bhp की पावर जनरेट करेगी। यह कार सिंगल चार्ज पर 450 से 500 किमी की रियल-वर्ल्ड रेंज देगी।

टाटा सफारी ईवी

टाटा मोटर्स भारतीय सड़कों पर अपनी सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सफारी ईवी की टेस्टिंग शुरू कर चुकी है। इसे फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है, जो कंपनी के नए ‘Acti.ev+’ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इस कार में हैरियर ईवी वाले 65 kWh और 75 kWh के बड़े बैटरी पैक मिल सकते हैं, जो सिंगल चार्ज पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज देंगे। इसके अलावा कार में टाटा की लेटेस्ट ‘TiDAL’ इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर तकनीक मिलेगी।

टाटा अविन्या 3-रो एसयूवी

पढ़ें :- Toyota बहुत जल्द भारत में अपनी दो दमदार 7 सीटर एसयूवी लॉन्च करने को तैयार, मिलेंगे तगड़े फीचर, दमदार रोड प्रेजेंस

टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने नए लग्जरी इलेक्ट्रिक ब्रांड ‘अविन्या’ के तहत एक बड़ी तीन-कतारों वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी तैयार कर रही है। यह कार टाटा की मौजूदा ईवी मॉडलों से बिल्कुल अलग होगी क्योंकि इसे चेरी-जेएलआर के ‘फ्रीलैंडर ईवी’ प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है। इस आलीशान एसयूवी में 65 kWh से लेकर 80 kWh क्षमता वाले बेहद पावरफुल बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं। इसका प्रोडक्शन टाटा के नए पानापक्कम प्लांट में किया जाएगा। इस प्रीमियम मॉडल के साल 2027 तक मार्केट में आने की उम्मीद है।

Advertisement