Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी कैबिनेट के ये मंत्री संगठन की उम्मीदों पर उतरे खरे

योगी कैबिनेट के ये मंत्री संगठन की उम्मीदों पर उतरे खरे

By प्रिया सिंह 
Updated Date

लखनऊ:  दोबारा सत्ता में आने के बाद सीएम योगी ने एक जंबो मंत्रिमंडल का गठन किया गया था। जिसमें कुल 52 मंत्रीयों को शामिल किया गया था। बताया जा रहा है कि चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा ने सभी  मंत्रियों को माइक्रो डोनेशन का टास्क पकड़ाया था। लेकिन केवल 25 फीसदी लोग ही अपने काम को पूरा कर पाएं।

पढ़ें :- IPL Match Today : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला करो या मरो का मुकाबला; जानें किस टीम का पलड़ा भारी

बताया जा रहा है कि इस अभियान में केवल 9 मंत्री लक्ष्य को प्राप्त कर पाएं। जिसमें प्रदेश के नौ और केंद्र के तीन मंत्री शामिल हैं। प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री के अलावा सात अन्य मंत्री माइक्रो डोनेशन के कम से कम 6000 लोगों को जोड़ने के अभियान को सफल बना पाए हैं। इस अभियान में उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य पहले नंबर पर हैं। उनके साथ इसमें आठ मंत्री और शामिल हैं।

Advertisement