Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘ये लोग देश की कीमत पर खेल खेलना चाहते हैं…’ CM योगी ने विधानसभा में की कांग्रेस यूथ के प्रदर्शन की कड़ी निंदा

‘ये लोग देश की कीमत पर खेल खेलना चाहते हैं…’ CM योगी ने विधानसभा में की कांग्रेस यूथ के प्रदर्शन की कड़ी निंदा

By Abhimanyu 
Updated Date

Indian Youth Congress Protest at the India AI Impact Summit : देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने परिसर के भीतर विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना के बाद देश में सियासी घमासान छिड़ गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में इसकी कड़ी निंदा की है।

पढ़ें :- VIDEO : यूथ कांग्रेस AI Summit में जमकर काटा हंगामा, भारत मंडपम में टी-शर्ट उतारकर 'PM is Compromised' के लगाए नारे

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध पर UP के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज, कांग्रेस पार्टी की यूथ विंग ने भारत मंडपम में एक शर्मनाक घटना की कोशिश की। दुनिया भर में भारत की इमेज खराब करने की कोशिश की गई है, और हम इसकी निंदा करते हैं… ये लोग देश की कीमत पर खेल खेलना चाहते हैं… जहां 100 से ज़्यादा देशों के लोग शामिल हो रहे हैं, वे इस तरह की अफ़रा-तफ़री मचाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हर भारतीय को इस घटना की निंदा करनी चाहिए… इसके पीछे जो लोग हैं, उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

बता दें कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में प्रदर्शन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘PM is Compromised’ के नारे लगाए। जिस समय यह विरोध प्रदर्शन हुआ, उस समय समिट में देश-विदेश के कई दिग्गज और प्रतिनिधि मौजूद थे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अचानक बैनर-पोस्टर लेकर मुख्य हॉल के पास पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और परिसर से बाहर निकाला।

Advertisement