नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को एक्स पोस्ट पीएम मोदी (PM Modi) का नाम लिए बगैर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि ये चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है।
पढ़ें :- UP IPS Transfer : संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर व संतोष मिश्रा को कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त की सौंपी जिम्मेदारी
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है जिसने हमेशा भारत को जोड़ा और दूसरी तरफ वो हैं जिन्होंने हमेशा लोगों को बांटने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है किसने देश का विभाजन चाहने वाली ताकतों से हाथ मिला कर उन्हें मज़बूत किया और कौन देश की एकता और स्वतंत्रता के लिए लड़ा।
ये चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है!
एक तरफ कांग्रेस है जिसने हमेशा भारत को जोड़ा और दूसरी तरफ वो हैं जिन्होंने हमेशा लोगों को बांटने की कोशिश की है।
इतिहास गवाह है किसने देश का विभाजन चाहने वाली ताकतों से हाथ मिला कर उन्हें मज़बूत किया और कौन देश की एकता और स्वतंत्रता के लिए…
पढ़ें :- 'मुझसे बड़ा गुंडा कौन है? मुख्तार, धनंजय-अभय और बृजेश सिंह करते हैं मेरी दरबारी...' मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान वायरल
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 10, 2024
उन्होंने कहा कि कौन ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ (Quit India Movement) के समय अंग्रेजों के साथ खड़ा था? जब भारत की जेलें कांग्रेसी नेताओं से भर गई थीं, तब कौन देश को बांटने वाली ताकतों के साथ राज्यों में सरकार चला रहा था? राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि राजनीतिक मंचों से ‘झूठ की बौछार’ करने से इतिहास नहीं बदलता।