नई दिल्ली। हुंडई (Hyundai) की नवंबर के लिए आयोनिक 5 पर मिलने वाले डिस्काउंट का अनाउंसमेंट कर दिया है। कंपनी इस महीने इस इलेक्ट्रिक SUV पर 7.05 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 7 लाख का कैश डिस्काउंट और 5000 का स्क्रैपेज शामिल है। ये डिस्काउंट कार के मॉडल ईयर 2024 पर मिल रहा है। जबकि, मॉडल ईयर 2025 पर कंपनी 2 लाख का कैश और 5000 का स्क्रैपेज शामिल है। एक खास बात ये भी है कि ये कंपनी की सबसे कम बिकने वाली कार भी है। नवंबर में इसे सिर्फ 6 ग्राहक ही मिले थे। इसकी सेल डाउन होने का बड़ा कारण सेगमेंट में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक (Hyundai Creta Electric) की एंट्री मानी जाती है।
पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन
हुंडई आयोनिक 5 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक कार के अंदर 12.3-इंच स्क्रीन का पेयर मिलता है। जिसमें इस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन साथ दिया है। कार में हेडअप डिस्पले भी मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, वर्चुअली इंजन साउंड, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, चार डिस्क ब्रेक, मल्टी कोलाइजन-अवॉइडेंस ब्रेक, पावर चाइल्ड लॉक दिया है। इसमें लेवल 2 ADAS भी दिया है, जो 21 सेफ्टी फीचर्स को सपोर्ट करता है।
इसके इंटीरियर में ईको-फ्रेंडली मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। डैशबोर्ड और डोर ट्रिम्स पर सॉफ्ट टच मटेरियल दिया है। आर्मरेस्ट, सीट अपहोल्स्ट्री और स्टीयिरिंग व्हील पर पिक्सल डिजाइन मिलता है। कंपनी का कहना है कि कार के क्रैश पैड, स्विच, स्टीयरिंग व्हील, डोर पैनल पर बायो पेंट किया गया है। इसकी HDPI को 100% रिसाइकिल करके फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस इलेक्ट्रिक कार में 72.6kWh का बैटरी पैक दिया है। ये सिंगल चार्ज पर ARAI-सर्टिफाइट 631km की रेंज देती है। आयोनिक 5 में सिर्फ रियर व्हील ड्राइव मिलता है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 217hp का पावर और 350Nm का टॉर्क जनरेट करती है। ये कार 800 वाट की सुपरफास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 18 मिनट की चार्जिंग में ये 10 से 80% तक चार्ज हो जाती है। इसकी लंबाई 4634mm, चौड़ाई 1890mm, ऊंचाई 1625mm और व्हीलबेस 3000mm है।