Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी के नॉमिनेशन का ये है मेगा प्लान, जानें कौन होगा प्रस्तावक?

वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम मोदी के नॉमिनेशन का ये है मेगा प्लान, जानें कौन होगा प्रस्तावक?

By santosh singh 
Updated Date

वाराणसी। यूपी (UP) की वाराणसी लोकसभा सीट (Varanasi Lok Sabha Seat) पर 14 मई (मंगलवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) नामांकन करेंगे। सबसे पहले सुबह अस्सी घाट पर जाएंगे और करीब 10 बजे काल भैरव मंदिर (Kaal Bhairav Temple) में दर्शन करेंगे। इसके बाद करीब पौने ग्यारह बजे नामांकन से पहले एनडीए (NDA)नेताओं के साथ बैठक होगी फिर 11:40 बजे नामांकन करेंगे। जानकारी के मुताबिक नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) झारखंड के लिए रवाना होंगे।

पढ़ें :- 'भारत छोड़ो नोटिस' पर एक्टर इमरान खान कोर्ट में बोले-'जिंदगी में कभी किसी प्रोटेस्ट में नहीं जाऊंगा...'

नामांकन के लिए कौन होगा प्रस्तावक?

सूत्रों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)के वाराणसी लोकसभा से नामांकन के 4 प्रस्ताव लगभग तय हैं। इसमें आचार्य गणेशवर शास्त्री, सोमा घोष सरोज चूड़ामणि, माझी समाज से एक प्रस्तावक और एक महिला प्रस्तावक के होने की संभावना है।

13 और 14 मई का पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी (PM Modi)  सोमवार सुबह 10 बजे पटना में गुरुद्वारा जाएंगे।

पढ़ें :- मोदी जी,आप विदेशी मदद से बने हैं प्रधानमंत्री, मैं आपको किसी भी मंच और समय में खुली बहस की चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो आइए : राहुल गांंधी

इसके बाद चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। सुबह 10.30 बजे हाजीपुर में रैली, 12 बजे मुजफ्फरपुर, 2.30 बजे सारण और शाम 5 बजे वाराणसी में रोड शो।

मंगलवार 14 मई की सुबह अस्सी घाट पर जाएंगे।

सुबह 10.15 बजे काल भैरव मंदिर में दर्शन करेंगे।

नामांकन से पहले पौने ग्यारह बजे एनडीए नेताओं के साथ बैठक होगी सुबह 11:40 बजे दाखिल करेंगे।

नामांकन पत्र दोपहर 12.15 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक।

पढ़ें :- झुंझुनूं में सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत

इसके बाद पीएम मोदी (PM Modi) झारखंड के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 3.30 बजे कोडरमा-गिरिडीह में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

 परंपरा के मुताबिक नामांकन के पहले पीएम मोदी  काशी की सड़कों पर करते हैं रोड शो 

वाराणसी से सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बीते दो बार से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में कभी भी घर-घर जाकर काशी की जनता से वोट नहीं मांगा है। नामांकन के पहले पीएम मोदी (PM Modi)  परंपरा के मुताबिक काशी की सड़कों पर रोड शो करते हैं।

वाराणसी में 1 जून को होगा मतदान

वाराणसी लोकसभा सीट (Varanasi Lok Sabha Seat) पर बिल्कुल अंतिम चरण में एक जून को मतदान होना है और इसको लेकर 7 मई से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में पीएम मोदी (PM Modi) भी अपने दो दिवसीय दौरे पर 13 और 14 मई को वाराणसी में मौजूद रहेंगे। 13 मई की शाम पीएम मोदी (PM Modi)  वाराणसी में रोड शो करने वाले हैं, तो वहीं 14 मई की सुबह वह नामांकन करने जाएंगे।

पढ़ें :- Video-बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर अमिताभ बच्चन ने फैंस से की मुलाकात, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं-क्या छुटभईये गुंडे बीजेपी सरकार पर इतने भारी हैं?
Advertisement