Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इस बार जनता मध्य प्रदेश में पिछले दरवाज़े से अलोकतांत्रिक भाजपा सरकार नहीं बनने देगी: मल्लिकार्जुन खरगे

इस बार जनता मध्य प्रदेश में पिछले दरवाज़े से अलोकतांत्रिक भाजपा सरकार नहीं बनने देगी: मल्लिकार्जुन खरगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स (ट्वीट) पर लिखा कि, ”मध्य प्रदेश में युवाओं, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों व पिछड़े वर्गों को कुछ ही दिनों में न्याय मिलने वाला है। पिछले 18 वर्ष के भाजपाई अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचारी कुशासन पर पूर्ण विराम लगेगा। इस बार जनता मध्य प्रदेश में पिछले दरवाज़े से अलोकतांत्रिक भाजपा सरकार नहीं बनने देगी। इस बार दग़ाबाज़ों को करारा जवाब मिलेगा। कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है। आज मध्य प्रदेश के विषय में केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई।”

बता दें कि, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो गया है। मध्य प्रदेश में एक चरण में 17 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि तीन दिसंबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे। चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद भाजपा-कांग्रेस की तरफ से तैयारियां तेज हो गयी हैं। भाजपा की तरफ से कई प्रत्याशियों के नामों का एलान भी कर दिया गया है, जबकि कांग्रेस नवरात्रि में चुनाव की तारीखों का एलान कर सकती है।

Advertisement