Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरयू में जिन्होंने खून बहाया वो जीत गए, रामभक्त कार सेवक अयोध्या में हार गए: साक्षी महाराज

सरयू में जिन्होंने खून बहाया वो जीत गए, रामभक्त कार सेवक अयोध्या में हार गए: साक्षी महाराज

By santosh singh 
Updated Date

वृंदावन। मथुरा (Mathura) के वृंदावन में भाजपा (BJP)  के सात बार से सांसद स्वामी साक्षी महाराज (MP Swami Sakshi Maharaj) शुक्रवार को धर्म नगरी वृंदावन पहुंचे। यहां पर परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम पर साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे भगवान बांकेबिहारी (Lord Bankebihari) , राधारानी (Radharani) , श्रीराम (Shri Ram) और ब्रजवासियों का आशीर्वाद मिला है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उन्होंने कहा कि सबसे पहले मथुरा (Mathura) से चुनाव जीता और फिर लगातार बड़े-बड़े नेताओं की जमानत जब्त कराकर सात बार सांसद बना, जोकि किसी अदृश्य शक्ति की कृपा मुझ पर है, वहीं उन्होंने अयोध्या (Ayodhya) से भाजपा (BJP) की हार पर बोला कि मैं समझता हूं अयोध्या (Ayodhya) पर विकास नहीं जातिवाद ने चुनाव जीता है, जबकि वहां पांच विधानसभा हैं, लेकिन शहर अयोध्या में हम जीते हैं। सपा प्रत्याशी का जातिगत वोट ज्यादा होने के कारण ग्रामीण इलाकों में उनकी जीत होना चिंता की बात है।

जबकि वहां प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने विकास कार्य तेजी से किए, एयरपोर्ट बना, श्रीराम मंदिर (Shri Ram Temple) बना, सड़क और मार्केट बने, मगर फिर भी जिन्होंने सरयू में खून बहाया उनकी जीत हुई और रामभक्त कार सेवक हार गए। यह आश्चर्य की बात है समाज और हिंदुत्व की बात करने के साथ हमारी पार्टी के लिए भी। वहीं श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Shri Krishna Janmabhoomi) और ईदगाह विवाद (Idgah Dispute) को लेकर कहा कि जैसे अयोध्या (Ayodhya) में राममंदिर (Ram Mandir) बना है, वैसे ही मथुरा में श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा। जन्मभूमि के हित में कोर्ट भी फैसला देगी।

, ,

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement