Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कुश्ती संघ का काम देखने के लिए तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन, खेल मंत्रालय ने WFI को किया था निलंबित

कुश्ती संघ का काम देखने के लिए तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन, खेल मंत्रालय ने WFI को किया था निलंबित

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ बीते काफी दिनों से चर्चाओं में बना हुआ है। खेल मंत्रालय ने बीते दिनों कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया था। अब भारतीय ओलंपिक संघ ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। आईओए ने तीन सदस्यीस एडहॉक कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित किए जाने के बाद गठित की गई है।

पढ़ें :- Kaiserganj Lok Sabha Seat : भाजपा प्रत्याशी करणभूषण के खिलाफ FIR दर्ज, आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने का आरोप

दरअसल, खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ की ओर से प्रतियोगिताओं को बिना जरूरी प्रक्रिया के कराने के फैसले को लेकर सस्पेंड किया गया था। ये निर्णय उस समय हुआ था जब भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने थे। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद पहलवानों की तरफ से इसका विरोध किया था।

साक्षी मलिक ने इसका विरोध करते हुए कुश्ती से संन्यास का एलान कर दिया था, जबकि बरजंग पुनिया ने पद्म श्री को लौटा दिया था। वहीं, मंगलवार को विनेशा फोगाट ने भी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड को लौटाने का ऐलान किया था। वहीं, अब आईओए ने तीन सदस्यीस एडहॉक कमेटी का गठन किया है।

Advertisement