नई दिल्ली। SIR आंदोलन के बीच कलकत्ता से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर कलकत्ता हाईकोर्ट के सामने तीन महिलाओं ने ज्वलनशील प्रदार्थ डाल कर खुद को आग लगा लिया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सर्तकता दिखाते तीनों महिलाओं को सकुशल बचा लिया। महिलाओं को डर था कि पश्चिम बंगाल में चल रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद उनका नाम वोटर लिस्ट से हट जाएगा।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
जांच के बाद अब पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर के कोर्ट के सामने ऐसा खतरनाक कदम उठाने की वजह जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिलाओं ने यह कहा है कि उन्हें जानकारी मिली थी की एसआईआर के बाद उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा और इसी डर से उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस अधिकारी महिलाओं के इस बयान पर विश्वास नहीं कर पा रहे है क्योंकि पश्चिम बंगाल में अभी तक एसआईआर (SIR) का कार्य शुरू भी नहीं हुआ है।