नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सत्तारूढ़ TMC नेता सत्यन चौधरी (TMC Leader Stan Chaudhary) की अज्ञात बदमाशों ने मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना रविवार दोपहर को बहरामपुर के चलटिया में हुई है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग बाइक पर आए और नजदीक से टीएमसी नेता (TMC Leader) को गोली मार दी। इस घटना के बाद सत्यन चौधरी (Stan Chaudhary) को मुर्शिदाबाद ले जाया गया है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
जानकारी के मुताबिक कुछ लोग बाइक पर आए और नजदीक से टीएमसी नेता (TMC Leader) को गोली मार दी। इस घटना के बाद आनन-फानन में सत्यन चौधरी को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज (Murshidabad Medical College) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि सत्येन कभी अधीर रंजन चौधरी के करीबी हुआ करते थे, लेकिन बाद में वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) में चले गए। हाल ही में सत्येन की सत्ताधारी पार्टी से दूरियां काफी बढ़ गई थीं। रविवार दोपहर बदमाशों ने कथित तौर पर नजदीक से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। जिला महासचिव सत्येन चौधरी को हमलावरों ने करीब से गोली मारी थी।