Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. TMRB Recruitment: मेडिकल प्रोफेशनल्स के पदों पर बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

TMRB Recruitment: मेडिकल प्रोफेशनल्स के पदों पर बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Tamil Nadu Medical Recruitment Board : इस राज्य में मेडिकल प्रोफेशनल्स (Medical Professionals) के लिए बंपर पद पर भर्ती निकली है. रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाले हैं. अगर आप भी योग्य और इच्छुक हों तो बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत असिस्टेंट सर्जन (जनरल) के पद भरे जाएंगे. कुल 2553 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्त होगी.

पढ़ें :- अभिजीत दिपके, बोले-धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जनता के अंदर से डर खत्म होने का है प्रतीक, सितंबर से चलेगा 'बोलती पब्लिक' अभियान

ये वैकेंसी तमिलनाडु मेडिकल रिक्रूटमेंट बोर्ड ने निकाली हैं. इनके लिए एप्लीकेशन लिंक कल यानी 24 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को खुलेगा. एप्लीकेशन केवल ऑनलाइन भरे जा सकते हैं. इसके लिए आपको mrb.tn.gov.in पर जाना होगा. डिटेल भी यहीं से पता किए जा सकते हैं.

आवेदन कल से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 मई 2024 है. इस समय सीम के अंदर ही बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें. आवेदन करने के लिए योग्यता एमबीबीएस की डिग्री है. एज लिमिट 37 साल है और आरक्षित श्रेणी को इसमें छूट मिलेगी.

सेलेक्शन के लिए परीक्षा पास करनी होगी. ये एक कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम है जिसकी तारीख के विषय में अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क देना होगा. रिजर्व कैटेगरी के लिए ये 500 रुपये है.

पढ़ें :- UPSC CMS Answer Key 2026 : यूपीएससी सीएमएस प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
Advertisement