Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. गर्मी और लू से बचने के लिए इन चीजों का करें सेवन हो जायेंगे मस्त और दुरुस्त

गर्मी और लू से बचने के लिए इन चीजों का करें सेवन हो जायेंगे मस्त और दुरुस्त

By santosh singh 
Updated Date

Health Tips : गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों को ये समझ नहीं आता कि वो क्या खाएं और क्या पीएं, जिससे शरीर दुरुस्त रहे। इसी के चलते हम आपको यहां कुछ ऐसे पेय पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। बता दें कि गर्मी में बाजार की चीजों का सेवन न करें नहीं तो बीमार होने के चांस ज्यादा होते हैं। घर पर ही आप अपने पसन्द के शर्बत बना सकतें है। अब आप सोच रहें होंगे कि किस चीज का शर्बत बनाया जाये जिससे मजा तो आये ही और सेहत भी फिट रहे। तो हम आप को कुछ ऐसे समर ड्रिंक बनाना बतायेंगे कि आप को मजा आजायेगा

पढ़ें :- Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव

छाछ, आम पना, बेल का शर्बत, तरबूज का शर्बत नीबू पानी शिकंजी और कई तरह के शर्बत हैं जिसे पीने के बाद आप की तबियत मस्त हो जायेगी गर्मी कोसों दूर भाग जायेगी ।

बेल का शर्बत

बेल का शर्बत बनाने के लिए सबसे पहले तो बेल तोड़कर उसका गूदा निकालें। गूदा निकालने के बाद उसमें थोड़ा सा पानी डालकर फेट लें। इसमें चीनी मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें। बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

छाछ

पढ़ें :- तेल से भरे स्टोरेज टैंक में नहाता नजर आया युवक, वायरल वीडियो ने खाद्य तेल की हाइजीन व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

छाछ का नाम लेते ही मुह में पानी और दिमाग में तरावट सी आ जाती है। गर्मी के मौसम में छाछ का सेवन किया जाए तो इससे पाचन सही रहता है। इसे बनाने के लिए आपको दही, नमक, भुना जीरा और पुदीना लेना पड़ेगा। छाछ तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 कप ताजे दही में 2 कप पानी मिलाएं और इसे मिक्स करके पतला कर लें। अब इसमें स्वाद के हिसाब से नमक, भुना जीरा और पुदीना के पत्ते डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर के बर्फ डालकर का सर्व करें

लाल तरबूज का शर्बत

गर्मी में शरीर को तुरन्त हाइड्रेट करने के लिए तरबूज का शर्बत बहुत ही फायदा करने वाला होता है। बतादें कि ये जूस आप को एनर्जी के साथ-साथ थकान को भी दूर करता है। इसको बनाने के लिए तरबूज, पुदीना, नींबू और नमक की जरूरत पड़ती है।

तरबूज के शर्बत को तैयार करने के लिए सबसे पहले कटे हुए तरबूज को अच्छी तरह से ब्लैंड कर लें । इसके बाद इसमें पुदीना और नींबू मिलाएं। हल्का सा नमक व चीनी डालें। अब इसमें बर्फ डालकर सर्व करें।

पढ़ें :- बिना प्याज-लहसुन की मछली वेज होती है? राजभर के बयान से सियासत गरम, कांग्रेस से पूछ लिया ये सवाल
Advertisement