Side effects of talcum powder: गर्मियों में पसीने और चिपचिपे पन की वजह से स्किन में रैशेज, खुजली और घमौरियां या दाने निकलने लगते है। जिसकी वजह से लोग पाउडर लगाते है। टेलकम पाउडर से घमौरियां नहीं होती और पसीने में चिपचिपेपन में राहत मिलती है। इसलिए कई लोगो को आपने देखा होगा लोग खूब भर भर कर पाउडर लगाए रहते है। पर क्या आप जानते हैं डेली इतना पाउडर लगाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
पढ़ें :- Judicial Graft Chapter : एनसीईआरटी ने 'ज्यूडिशियल करप्शन' चैप्टर वाली सभी किताबें लीं वापस, विवाद पर मांगी सार्वजनिक माफी
कई बार लोग पसीने की बदबू या चिपचपाहट से बचने के लिए अपनी अंडरआर्म्स और कमर पर पाउडर लगा लेते हैं। ऐसा करने से पसीना तुरंत सूख तो जाता है लेकिन उन्हें स्किन इन्फेक्शन का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।
दरअसल टेलकम पाउडर में स्टार्च पाया जाता है जो स्किन इन्फेक्शन का एक बड़ा कारण हो सकता है। इतना ही नहीं गर्मियों में अगर आप बहुत अधिक पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। इससे सांस से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।
दरअसल, पाउडर के छोटे-छोटे कण हमारे सांस के जरिए शरीर के अंदर चले जाते हैं जिसके चलते सांस लेने में दिक्कत, घबराहट, खांसी और बैचेनी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।खासतौर से उन लोगो के लिए जिन्हें अस्थमा या सांस से संबंधित बीमारियां है उन्हें पाउडर का इस्तेमाल कम करना चाहिए।
हाल ही में हुई कुछ रिसर्च में सामने आया है कि टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करने से कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। मार्केट में बिक रहे कुछ टेलकम पाउडर्स में एस्बेस्टस जैसे हानिकारक पदार्थ भी पाए जाते हैं। इनके डेली इस्तेमाल से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है।
पढ़ें :- संसद में आज भी जोरदार हंगामें के आसार, LPG और वेस्ट एशिया संकट का मुद्दा उठाएगा विपक्ष
इसके अलावा टेलकम पाउडर से स्किन के पोर्स क्लॉग होने का खतरा रहता है। जिसके चलते स्किन और अधिक ड्राई और बेजान हो जाती है। ऐसे में स्किन पर रैशेज की समस्या हो सकती है। अगर आपको पहले से ही रैशेज की समस्या है तो टेलकम पाउडर लगाने से बचें।