Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बनना है Millionaire तो LIC की इस पॉलिसी में इतने टाइम जमा करें 160 रुपए

बनना है Millionaire तो LIC की इस पॉलिसी में इतने टाइम जमा करें 160 रुपए

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। अगर आप शेयर बाजार या दूसरे जगह पैसा निवेश किए बिना भी Millionaire बनना चाहते हैं, तो बाजार में ऐसे कई विकल्‍प हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। इनमें LIC की पॉलिसी भी बिना रिस्क के निवेशकों को मालामाल कर रही हैं। ऐसी ही एक एलआईसी की मनी बैक पॉलिसी काफी लोकप्रिय हो रही है।

पढ़ें :- India T20 WC Team : ऋतुराज, राहुल और बिश्नोई के साथ हुई नाइंसाफी! इनका भी टूटा दिल

LIC की न्यू मनी बैक पॉलिसी निवेशकों को काफी भा रही है। इसमें दो तरह का LIC Maturity plan है। Investor 20 और 25 साल के पीरियड में कोई भी टर्म चुन सकता है। अगर पॉलिसी लेने वाला 25 साल तक रोजाना 160 रुपए का निवेश इसमें करे तो उसे मैच्‍योरिटी पर 23 लाख रुपए मिलेंगे। इसमें वार्षिक प्रीमियम 60 हजार रुपए के आसपास बनता है।

20 फीसदी रकम वापस

न्यू मनी बैक पॉलिसी में जो भी निवेश करता है उसको हर 5 साल में 15 से 20 फीसदी रकम वापस मिलती है। यही नहीं निवेशकों को मैच्‍योरिटी पर बोनस भी दिया जाता है। पॉलिसी की रकम टैक्स फ्री है। ब्याज और प्रीमियम भुगतान पर भी टैक्स छूट है।

कितना पैसा मिलेगा?

पढ़ें :- डीएम नेहा शर्मा ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अनूठी पहल, 'मतदाता जागरूकता गीत मेरा गोण्डा, मेरी शान' लॉच

निवेशक को हर 5 साल पर डेढ़ लाख रुपए वापस मिलते हैं। बोनस के रूप में करीब 11 लाख रुपए मिलते हैं। और 2.25 लाख रुपए का अतिरिक्‍त बोनस है। इसमें मिनिमम Age 13 साल है।

इसके अलावा LIC का न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान भी काफी काम की पॉलिसी है। इसमें बच्चों की पढ़ाई का खर्च और शादी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके अलावा इस पॉलिसी में उनके लिए लाइफ इंश्योरेंस कवर भी है।

न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान

18 साल से मैच्‍योरिटी शुरू

LIC की वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिक इस पॉलिसी के तहत पॉलिसीधारक को Sum Assured की 20 फीसदी रकम मनी बैक में मिलती है। यह रकम 18, 20 और 22 साल का होने पर मिलती है। बाकी बची 40 फीसदी रकम बोनस के साथ मिलती है।

पढ़ें :- पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा 'शोनार बांग्ला' का संकल्प करेगी पूरा, ये 'मोदी की गारंटी' है: सीएम योगी
Advertisement