कोरियन गर्ल्स की स्किन शीशे जैसी चमकती हुई नजर आती है। जिसे देखकर अधिकतर महिलाओं की चाहत होती है काश उनकी स्किन भी शीशे जैसी चमके और साफ नजर आये। शीशे जैसी चमकती स्किन के पीछे कई जेनेटिव और वातावरणीय कारक हो सकते हैं।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
लेकिन थोड़ी सी कोशिश से आप स्किन को कोरियन ग्लास की तरह बना सकते है। इसके लिए आपको किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की नहीं बल्कि घर में मौजूद सिर्फ दो चीजों की जरुरत होगी। इसके लिए आपको सबसे पहले चावल के आटे को गर्म पानी में डालकर मिक्स करना है।
इसके बाद इसमें फ्लैक्ससीड्स पाउडर या इसके बीज यानि अलसी के बीज या पाउडर को डालकर थोड़ी देर पकाना है। इसके बाद जब यह ठंडा हो जाए।तो चेहरे को साफ करके इस पैक को लगा चेहरे पर लगा लें। बीस से तीस मिनट बाद अपने हाथों से इसे साफ कर लें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।