नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) को अंतरिम जमानत मिलने के बाद पार्टी के नेताओं में अलग ही फुर्ती नजर आ रही है। पार्टी नेताओं की तरफ से लगातार भाजपा (BJP) पर हमला जारी है। रविवार को दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai, Minister in Delhi Government) ने कहा कि दिल्ली के अन्दर आप लगातार भाजपा (BJP) की तानाशाही के खिलाफ अलग अलग तरीके से जनता के बीच चुनाव प्रचार कर रही है।
पढ़ें :- 'भारत छोड़ो नोटिस' पर एक्टर इमरान खान कोर्ट में बोले-'जिंदगी में कभी किसी प्रोटेस्ट में नहीं जाऊंगा...'
आप नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai, Minister in Delhi Government) ने कहा कि कल से अरविंद केजरीवाल ने जब बयान दिया कि प्रधानमंत्री अगले साल 75 वर्ष के होने जा रहे हैं। उसकी चर्चा भाजपा का हर पदाधिकारी-कार्यकर्ता कर रहा है। गोपाल राय ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) ने जब खुद 75 साल होने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के रिटायरमेंट का नियम बनाया और अब वे 75 साल के होने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)के बयान से भाजपा में कल से भूचाल आया हुआ है।
आम आदमी पार्टी विभिन्न तरीक़ों से BJP की तानाशाही के खिलाफ जनता के बीच जा रही है।
पहले हम Walkathon के माध्यम से जनता के बीच गये थे और आज Cyclathon के माध्यम से लोगों के बीच संदेश लेकर गये कि इस बार BJP की तानाशाही सरकार को हटाना बेहद ज़रूरी है।@AapKaGopalRai pic.twitter.com/0AYCksuuYl
— AAP (@AamAadmiParty) May 12, 2024
पढ़ें :- मोदी जी,आप विदेशी मदद से बने हैं प्रधानमंत्री, मैं आपको किसी भी मंच और समय में खुली बहस की चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो आइए : राहुल गांंधी
गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा कि दिल्ली के अंदर AAP लगातार भाजपा की तानाशाही के ख़िलाफ अलग-अलग तरीके से जनता के बीच चुनाव प्रचार कर रही है। पहले भी हमने कई दूसरे माध्यम से लोगों को बताने की कोशिश की है। आज फिर से साइक्लोथॉन के माध्यम से जनता के बीच संदेश पहुंचा रहे हैं कि देश को बचाने के लिए भाजपा सरकार की तानाशाही को खत्म करना जरूरी है।