Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 21 फरवरी 2022 का राशिफल : इन जातकों को होगा धन लाभ, तो इनके लिए मिला जुला रहेगा

21 फरवरी 2022 का राशिफल : इन जातकों को होगा धन लाभ, तो इनके लिए मिला जुला रहेगा

By संतोष सिंह 
Updated Date

21 February Horoscope:  21 फरवरी 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। आज के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान?

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

मेष राशि (Aries) : इस राशि के जातकों को सरकारी तंत्र से लाभ होगा, आर्थिक मामले सुलझेंगे, व्यवसाय ठीक रहेगा, संतान व प्रेम का पूरा साथ होगा। आज भावुकता में कोई निर्णय न लें।

वृष राशि (Taurus) : आज के दिन स्वास्थ में सुधार होगा और रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी, प्रेम का साथ होगा। आज किसी से कलह न करें।

मिथुन राशि (Gemini) : इस राशि वालों के लिए दिन में शुभता बनी रहेगी, पराक्रम रंग लायेगा, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, प्रेम व संतान का पूरा साथ होगा। आज जुबान पर से नियंत्रण न खोयें।

कर्क राशि (Cancer) : आज आपका दिन प्रेम व व्यापार मध्यम रहेगा, स्वास्थ में सुधार होगा, गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, पिता से अनबन सम्भव है। आज के दिन कोई नया निवेश न करें।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय

सिंह राशि (Leo) : सिंह राशि वालों के लिए शुभता बनी रहेगी। अविवाहितों के विवाह तय होने की सम्भावना है, प्रेम व व्यापार का पूरा साथ होगा। आज पिता के स्वास्थ में लापरवाही न बरतें।

कन्या राशि(Virgo) : आज आपका मन परेशान रहेगा और अज्ञात भय सतायेगा। स्वास्थ मध्यम रहेगा, प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन खर्च की अधिकता न करें।

तुला राशि (Libra) : इस राशि के जातकों का शुभ कार्यों में मन लगेगा, भाग्य साथ देगा, आय में आशातीत सफलता मिलेगी, नव प्रेम का आगमन होगा। आज शारीरिक व मानसिक जोखिम न लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) : आज आपको उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा, नौकरी में तरक्की करेंगे। प्रेम व संतान की स्थिति में सुधार होगा। आज नये व्यापार की शुरूआत न करें।

धनु राशि (Sagittarius) : सोमवार के दिन भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम में समीपता आयेगी, व्यापार पहले से बेहतर रहेगा। आज वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

मकर राशि (Capricorn) : आपके स्वास्थ में सुधार होगा, सरकारी तंत्र का साथ होगा, रौब और रूआब बना रहेगा, राजनीतिक लाभ होगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

कुंभ राशि (Aquarius) : कुंभराशि वाले से रंगीन बने रहेंगे, प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात होगी, पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा, व्यापार का ठीक रहेगा। आज मॉ के स्वास्थ में लापरवाही न बरतें।

मीन राशि (Pisces) : आज आपके शत्रु परास्त होंगे और गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा, स्वास्थ्य व व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। आज प्रेम की अनदेखी न करें।

Advertisement