Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Friday: शुक्रवार है आज, करें मां लक्ष्मी की पूजा, संपन्नता चूमेगी कदम

Friday: शुक्रवार है आज, करें मां लक्ष्मी की पूजा, संपन्नता चूमेगी कदम

By अनूप कुमार 
Updated Date

लखनऊ: माता लक्ष्मी को सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि की देवी माना जाता है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन पूजा करने विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। सप्ताह में शुक्रवार का दिन माता लक्षमी को समर्पित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा, व्रत उपवास, आरती करने से मां बहुत ही प्रसन्न होतीं है और अपने भक्तों को सुख समृद्धि का वरदान देती है।
हिंदू पंचाग के अनुसार 9 जुलाई, शुक्रवार अमावस्या तिथि के दिन सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा भी मिथुन राशि में है।

पढ़ें :- Shani Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती , जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

 

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपायों को करने से जीवन में सुख समृद्धि का वातावरण बना रहता है।

 

शुक्रवार के दिन नारायण पाठ करें और मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूड़ियां भी अर्पित करें।
शुक्रवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहनें, लाल रंग शुभ माना जाता है।
चावल की पोटली बनाकर हाथ में लेकर ओम श्रीं श्रीये नम: का पांच माला जाप करें।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी राजयोग , स्नान दान करने से  मां लक्ष्मी  की कृपा प्राप्त होगी
Advertisement