आज नवरात्रि का चौथा दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरुप देवी कुष्मांडा की पूजा की जाती है। मां कुष्मांडा अष्टभुजा वाली देवी हैं।इनके सात हाथों में कमण्डलु, धनुष, बाण, कमलपुष्प, अमृतपूर्ण कलश ,चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जपमाला है।
पढ़ें :- सीएम योगी ने मियांपुर को बनाया रविन्द्र नगर,थारू जनजाति को नई सौगात दी
इनका वाहन सिंह है।मान्यता है कि मां कुष्मांड़ा की पूजा करने से व्यक्ति का बुद्धि और विवेक बढ़ता है। मां कुष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए आज उन्हें शकरकंदी की खीर का भोग लगाएं। आज हम आपको शकरकंदी की खीर बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
शकरकंदी की खीर बनाने के लिए सामग्री
बड़ा चम्मच घी
7 बादाम कटे हुए
5 काजू कटे हुए
4 मध्यम आकार की शकरकंदी
1 लीटर दूध
4 बड़े चम्मच चीनी
4 हरी इलायची दरदरा पिसी हुई
केसर, चिरौंजी
शकरकंदी की खीर बनाने का तरीका
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल और गैस सप्लाई को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले-'ईंधन भरने अमेरिका आ रहे जहाज'
शकरकंद की खीर बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को छील लें। फिर इसे कद्दूकस से कस लें। एक कड़ाही में घी डालें और फिर इस कसे हुए शकरकंद को इसमें डाल कर भून लें। इसके बाद एक बर्तन में दूध गरम करें। जब यह खूब गरम हो जाए तो इसमें चीनी डाल दें।
इसके बाद इसमें शकरकंद को डाल दें। फिर इसे कुछ देर चलाते रहें और तब तक पकाएं जब तक कि दूध आधा न रह जाए। इसमें कटे हुए काजू, बादाम, केसर, चिरौंजी आदि भी डाल दें। जब यह गाढ़ी हो जाए तो चूल्हा बंद कर दें। ठंडी होने पर इसे सर्व करें।