Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल 02 फरवरी 2025: आज मां सरस्वती की इस राशि पर रहेगी विशेष कृपा,बन रहे है नई कार और घर या जमीन लेने के योग

आज का राशिफल 02 फरवरी 2025: आज मां सरस्वती की इस राशि पर रहेगी विशेष कृपा,बन रहे है नई कार और घर या जमीन लेने के योग

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज का राशिफल 02 फरवरी 2025: आज बसंत पंचमी के दिन कुछ राशियों के लिए सबसे अच्छा रहने वाला है। जहां एक तरफ तुला राशि के शादी ब्याह तय होने के योग बन रहे है तो दूसरी तरफ कन्या राशि वाले लोग नया व्यापार की शुरुआत कर सकते है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – आज व्यापारिक रूप से आप अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। आज बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धन बचत पर फोकस बनाए रखें।

वृष – आज आय का नया मार्ग शुरू हो सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आर्थिक उन्नति में वृद्धि होगी। आज का दिन उत्तम हैं।

मिथुन – व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर कंट्रोल रखें और वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।

कर्क – आज यात्रा की स्थिति बन सकती है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। शुभता में वृद्धि होगी। सेहत व धन आपके पक्ष में रहेंगे।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। धन को लेकर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम व संतान का साथ मिलेगा।

कन्या – नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा हो जाएगा। दिन की शुरुआत में आर्थिक लाभ हो सकता है।

तुला – आज शादी-ब्याह तय हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ अनबन दूर होगी। अपनों का सानिध्य मिलेगा।

वृश्चिक – आकर्षण के केंद्र बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आगमन बढ़ेगा।

धनु – आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। आज सेहत पहले से अच्छी हो जाएगी।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम व संतान मध्यम है। लाइफ में किसी स्पेशल व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।व्यापार अच्छा चलेगा।

कुम्भ – आज भूमि-भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। आज कुटुंबों में वृद्धि होगी।

मीन – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । व्यापारिक रूप से स्थिति सामान्य रहने वाली है। आज अपनों के सहयोग से पारिवारिक मामला सुलझ सकता है।

Advertisement