आज का राशिफल 06 मार्च 2025: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक यायीजय योग रहेगा।
पढ़ें :- डोनॉल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अगर होर्मुज में किया जहाज पर हमला, तो उड़ा देंगे पुल या पावर प्लांट
साथ ही आज रात 12 बजकर 6 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। गृहों और नक्षत्रों का असर कई राशियों पर पड़ता है। कैसा रहेगा आज आपका दिन जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष – आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। किसी मित्र का आगमन संभव है। पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।
वृषभ – आज सेहत पर ध्यान दें। नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में तनाव संभव है। किसी पुराने रोग के उभरने की संभावना है।
मिथुन – नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। व्यवसाय में सुधार होगा। भाई-बहनों से शुभ समाचार मिल सकता है। संपत्ति खरीदने के लिए लोन आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें :- राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में बड़े फैसले, प्रवक्ता नियुक्त होगा, CEO के चयन पर एक महीने बाद फैसला
कर्क – आज दिन शुभ रहेगा। ससुराल पक्ष से मुलाकात होगी। माता से महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। खर्चों में वृद्धि से तनाव बढ़ सकता है।
सिंह – आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। जल्दबाजी से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
कन्या – आज आवश्यक कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक खर्चों से तनाव हो सकता है। आज धैर्य रखें और सोच-समझकर निर्णय लें।
तुला – आज कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में बाहरी हस्तक्षेप से खटपट संभव है। धीरज रखकर कार्य करें।
वृश्चिक – आज दिन फलदायक रहेगा। मानसिक शांति का अनुभव होगा। कार्यों को टालने से बचें और समय पर पूरा करें। दिन अच्छा बीतेगा।
पढ़ें :- अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखीं ये अहम शर्तें
धनु – आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज कार्यक्षेत्र में सुझावों का स्वागत करेंगे। वेतन वृद्धि संभव है। धर्म कर्म में मन लगेगा। भाग्य साथ देगा।
मकर – आज आय के स्रोत बढ़ाने पर ध्यान दें। लेनदेन में सावधानी बरतें। मित्र परेशानी का कारण बन सकते हैं। नौकरी में तरक्की का योग है, प्रमोशन मिल सकता है।
कुंभ – आज एक के बाद एक शुभ समाचार मिलेंगे। व्यवसाय में रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। आज नए कार्य बनेगें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मीन – आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। बेवजह गुस्सा करने से बचें। किसी भी कार्य को करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।