Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympics 2020 : खट्टर सरकार रवि दाहिया को चार करोड़, कांस्य पदक विजेताओं को ढाई-ढाई करोड़ रुपये देगी पुरस्कार

Tokyo Olympics 2020 : खट्टर सरकार रवि दाहिया को चार करोड़, कांस्य पदक विजेताओं को ढाई-ढाई करोड़ रुपये देगी पुरस्कार

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान रवि दाहिया (Indian wrestler Ravi Dahiya) ने गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में 14 वें दिन रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया है। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक (Silver Medal) जीतने के लिए उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही कहा कि भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।

पढ़ें :- अंबानी-अडानी पर पीएम मोदी ने राहुल गांधी को घेरा तो कांग्रेस अध्यक्ष बोले-आज प्रधानमंत्री जी अपने मित्रों पर ही हमलावर हो गए

टोक्यो ओलंपिक में रवि दाहिया की जीत से खुश होकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रवि दाहिया को चार करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप में देने का एलान किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने रवि दहिया के सोनीपत स्थित नाहड़ गांव में एक इनडोर स्टेडियम बनाने का भी ऐलान किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टोक्यो ओलंपिक में 2020 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दोनों खिलाड़ियों सुरेंद्र कुमार (कुरुक्षेत्र) और सुमित (सोनीपत) को ढाई-ढाई करोड़ रुपये, खेल विभाग में नौकरी, और कंसेशनल रेट पर HSVP के प्लॉट देने की घोषणा की है। बता दें ​कि भारत के पहलवान रवि दहिया ने 57 किग्रा भार वर्ग कुश्ती में खेलने उतरे थे। वह गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए और इतिहास रचने से चूक गए हैं। फाइनल मुकाबले में रूसी पहलवान जवुर यूगेव ने उन्हें मात दी है।

पढ़ें :- क्या देश में आपातकाल लगा दें? केजरीवाल के खिलाफ PIL पर भड़का HC, याचिकाकर्ता पर लगाया 1 लाख का जुर्माना
Advertisement