Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Top 5 Upcoming Royal Enfield Bikes: रॉयल एनफील्ड की नई बाइक्स मचायेंगी धूम, जानें कब होगी लांच

Top 5 Upcoming Royal Enfield Bikes: रॉयल एनफील्ड की नई बाइक्स मचायेंगी धूम, जानें कब होगी लांच

By अनूप कुमार 
Updated Date

Top 5 Upcoming Royal Enfield Bikes : रॉयल एनफील्ड के लिए 2022 बहुत उपलब्धियों वाला गुजरा।  साल 2022 में  कंपनी ने कई नई बाइक्स को लॉन्च किया। आने वाले साल  2023 में  कंपनी ऑटो बाजार में तहलका मचाने की तैयारी में है। इस पॉपुलर टू-व्हीलर निर्माता का लक्ष्य हर तीन महीने में एक नई मोटरसाइकिल लॉन्च करना है। यहां हमने टॉप 5 अपकमिंग रॉयल एनफील्ड बाइक को लिस्टेड किया है, जिनके 2023 में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Volkswagen: वोक्सवैगन ने भारत में की समर कार केयर कैंप की घोषणा, क्विक सीजनल कार केयर गाइडलाइन भी जारी

रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650
लॉन्च: जनवरी 2023

रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियोर 650 को EICMA 2022 में अनवील किया गया था। इसकी कीमत जनवरी 2023 में सामने आएंगी। इसमें 650cc की एयर और ऑयल कूल्ड मोटर होगी। इसके साथ 6 स्पीड का गियर बॉक्स भी मिलेगा।

न्यू-जेन बुलेट 350
लॉन्च: अप्रैल 2023

न्यू जनरेशन Royal Enfield Bullet 350 में 349cc का सिंगल सिलेंडर, एयर और ऑयल कूल्ड इंजन मौजूद होगा. लॉन्च होने पर, बुलेट 350 भारत में सबसे किफायती रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल होगी।

पढ़ें :- Bridgestone New Premium Tyre Launched : इस कंपनी ने लॉन्च किया नया टायर, जानें फीचर्स

हिमालयन 450
लॉन्च: अगस्त 2023

रॉयल एनफील्ड हिमालयन भारत में एक लोकप्रिय ADV है। अब कंपनी अगले साल  हिमालयन को लॉन्च करने जा रही है। इस मोटरसाइकिल की लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें यूएसडी फ्रंट फोर्क, रियर में एक मोनो-शॉक एब्सोर्बर, 21 इंच और 18 इंच के वायर स्पॉक व्हील्स और करीब 40 bhp का पावर आउटपुट मिलेगा।

अपडेटेड कॉन्टिनेंटल जीटी 650
लॉन्च: नवंबर 2023

रॉयल एनफील्ड अगले साल भारत में Continental GT 650 के अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करेगी।  इनमें अपडेटेड कॉस्मैटिक्स, नए फीचर्स और अलॉय या स्पॉक व्हील्स में से चुनने का ऑप्शन भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।

शॉटगन 650
लॉन्च: 2024 की शुरुआत

पढ़ें :- Hyundai Creta facelift : हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट अप्रैल में बिकी इतनी यूनिट , सेल का नया रिकॉर्ड बनाया

इस लिस्ट में कंपनी की जिस मोटरसाइकिल का सबसे आखिर में नाम आता है, वह  शॉटगन 650 है। SG 650 को सबसे पहले EICMA 2021 में शोकेस किया गया था। शॉटगन 650 में Super Meteor 650 के समान पावरट्रेन होगा। भारत में यह बिकने वाली सबसे ज्यादा महंगी मोटरसाइकिल हो सकती है।

Advertisement