Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. ‘बेरोज़गारी की बीमारी’ की चपेट में IIT जैसे शीर्ष संस्थान, पीएम मोदी के पास न रोज़गार देने की नीति और न ही नीयत : राहुल गांधी

‘बेरोज़गारी की बीमारी’ की चपेट में IIT जैसे शीर्ष संस्थान, पीएम मोदी के पास न रोज़गार देने की नीति और न ही नीयत : राहुल गांधी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को एक्स पोस्ट पर एक खबर शेयर कर केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) पर बड़ा हमला बोला है। एक्स पोस्ट पर लिखा कि देश चल रही ‘बेरोज़गारी की बीमारी’ की चपेट में अब IIT जैसे शीर्ष संस्थान भी आ गए हैं। जिसमें लिखा है कि IIT मुंबई (IIT Mumbai) में पिछले वर्ष 32 फीसदी और इस वर्ष 36 फीसदी स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट नहीं हो सका।

पढ़ें :- 'सपा सरकार में बनेगी मेट्रो, भाजपा जाएगी तभी बनारस मुस्कराएगा!' काशी में अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज

उन्होंने कहा कि देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान का ये हाल है, तो कल्पना कीजिए BJP ने पूरे देश की स्थिति क्या बना रखी है? राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि कांग्रेस द्वारा युवाओं के लिए रोज़गार का ठोस प्लान देश के समक्ष रखे लगभग एक महीना बीत चुका है, पर भाजपा सरकार ने इस मुद्दे पर अब तक सांस भी नहीं ली है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के पास न रोज़गार देने की कोई नीति है और न ही नीयत, वह सिर्फ भावनात्मक मुद्दों के जाल में फंसा कर देश के युवाओं को धोखा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब युवा इस सरकार को उखाड़ कर अपने भविष्य की नींव खुद रखेगा। कांग्रेस का युवा न्याय देश में एक नई ‘रोज़गार क्रांति’ को जन्म देगा।

पढ़ें :- बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन से मचा हड़कंप, मजदूरों ने मचाया बवाल, आगजनी और हिंसा के बीच 600 से अधिक फैक्ट्रियों में काम ठप
Advertisement