Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Nautanwa:दयानंद शिशु शिक्षा निकेतन विद्यालय के टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

Nautanwa:दयानंद शिशु शिक्षा निकेतन विद्यालय के टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: दयानंद शिशु शिक्षा निकेतन नौतनवां मे आज अंक पत्र का वितरण किया गया । कक्षा में टॉप करने वाले छात्र एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए मेडल व सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया।

पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक के सभी बच्चों को अंक पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सावित्री जायसवाल ने सभी छात्र व छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यालय की सभी अध्यापिका बरखा जायसवाल, अंजली गौड़, नीतू गौड़, आरती अग्रहरी, खुशी जायसवाल, साक्षी कांदू व आराधना मद्धेशिया ने टॉपर छात्र व छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम
Advertisement